{"_id":"69c0510928161e57cf0e11de","slug":"five-women-arrested-for-stealing-jewellery-and-purses-in-the-blink-of-an-eye-barabanki-news-c-315-1-brp1006-162098-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पलक झपकते उड़ाती थीं जेवर-पर्स, पांच महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पलक झपकते उड़ाती थीं जेवर-पर्स, पांच महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
गिरफ्तार की गई टप्पेबाजी की आरोपी महिलाएं।
- फोटो : गिरफ्तार की गई टप्पेबाजी की आरोपी महिलाएं।
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और ई-रिक्शा में सफर के दौरान महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी करने वाली शातिर महिलाओं के गिरोह का शहर कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैर जनपद की चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आभूषण और उन्हें बेचकर प्राप्त करीब 1.30 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
शहर में बड़ेल के पास चल रहे मेले में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाली बरेली निवासी तरन्नुम के साथ 19 मार्च को वारदात हुई। तरन्नुम के अनुसार नाका सतरिख से बड़ेल चौराहे के बीच ई-रिक्शा से जाते समय साथ बैठी दो महिलाओं ने उनका पर्स पार कर दिया, जिसमें करीब 18 हजार रुपये थे। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिये जांच शुरू की। सुराग मिलने पर एक-एक कर चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर के जिगमी बघइचा थाना सिकरीगंज निवासी ऊषा, पुतरहिया थाना कैम्पियरगंज निवासी पिंकी, महाराजगंज जिले के महुवा थाना फरिन्दा निवासी राधिका, संतकबीरनगर जिले के अमरहा थाना धर्मसिंघवा निवासी सुनीता व रजकला को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिलाओं ने शहर में पांच वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।
.....................
दिन भर रेकी फिर ऐसे करती थीं वारदात
गिरोह का तरीका बेहद शातिर था। ये महिलाएं पहले से ही भीड़भाड़ वाले इलाकों बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और बाजार में सक्रिय रहती थीं। जैसे ही कोई महिला सोने की चेन या पर्स के साथ ई-रिक्शा या बस में सफर करती दिखती, ये खुद यात्री बनकर पास बैठ जातीं। मौका मिलते ही पर्स या चेन पार कर भाग जाती थीं। पूरे दिन शहर में घूम-घूमकर यह गिरोह अलग-अलग जगहों पर शिकार तलाशता था और वारदात को अंजाम देता था।
Trending Videos