सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gold chain stolen from temple, family creates ruckus

Barabanki News: मंदिर में सोने की चेन चोरी, परिजन ने किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 26 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gold chain stolen from temple, family creates ruckus
विज्ञापन
बाराबंकी। स्थानीय कोटवाधाम तीर्थ के प्रमुख मंदिर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पवित्र नवरात्र के दौरान उन्नाव जिले की एक महिला श्रद्धालु की 20 ग्राम सोने की चेन चोरी हो गई। घटना के बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पाए जाने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
Trending Videos

उन्नाव जिले की अजगैन थाना क्षेत्र के भौनी गांव निवासी शीला सिंह अपने भाई के लड़के के मुंडन संस्कार में आई थीं। मुंडन संस्कार कोटवाधाम में संपन्न हुआ था। दोपहर करीब सवा एक बजे वह समर्थ स्वामी जगजीवन साहेब के मंदिर में दर्शन को पहुंची थीं। कतार में खड़े उचक्कों ने उनके गले से 20 ग्राम सोने की चेन पार कर दी। चेन गायब देखकर शीला सिंह ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मंदिर के सीसीटीवी कैमरों में घटना देखने की मांग की। डीबीआर कमरे में पहुंचने पर सीसीटीवी कैमरों के तार पहले से हटे हुए मिले। इससे गुस्साए परिजनों ने मंदिर कर्मचारियों पर चोरी में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि मेले के दौरान सीसीटीवी कैमरों के तार क्यों निकाले गए। हंगामा बढ़ता देख रामनगर की सीओ गरिमा पंत मौके पर पहुंचीं और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने मेला कमेटी को बुलाकर खोले गए कैमरों के तारों की जांच का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पहलुओं की जांच 24 घंटे में पूरी करने को कहा। बदोसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि मंदिर में हुई चोरी की घटना की जांच की जा रही है। शिकायत पत्र मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed