सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Heavy vehicle traffic resumes on Ayodhya Highway

Barabanki News: अयोध्या हाईवे पर बड़े वाहनों का यातायात बहाल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicle traffic resumes on Ayodhya Highway
दिलोना बाइपास  से अयोध्या जाने वाले वाहनो को डायवर्जन करवाती पुलिस। - फोटो : दिलोना बाइपास से अयोध्या जाने वाले वाहनो को डायवर्जन करवाती पुलिस।
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या में राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। लखनऊ-अयोध्या हाईवे से बुधवार रात आठ बजे से बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक अयोध्या की ओर बड़े वाहनों के जाने पर रोक रही। इस दौरान बाराबंकी में छह प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया गया। 21 घंटे में 35 हजार बड़े वाहनों का डायवर्जन कराया गया। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
Trending Videos

प्रशासन द्वारा जारी हाई अलर्ट के तहत लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर चौपुला तिराहा, सफदरगंज और भिटरिया में बड़े बैरियर लगाए गए। यहां से गुजरने वाले सभी भारी वाहनों को रोककर वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया गया। जो वाहन किसी तरह भिटरिया तक पहुंच गए, उन्हें हैदरगढ़ की ओर मोड़ दिया गया, जहां से वे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और सुल्तानपुर हाईवे के जरिये आगे भेजे गए। इसके अलावा फतेहपुर, रामनगर और टिकैतनगर से अयोध्या के भेलसर मार्ग तक जाने वाली सड़क पर टिकैतनगर, फतेहपुर व भेलसर में भी तीन स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की गई। हैदरगढ़ की ओर से भिटरिया आने वाले भारी वाहनों को भी पहले ही रोक दिया गया, जिससे अयोध्या रूट पूरी तरह नियंत्रित रहा। इस दौरान पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए सैकड़ों वाहनों की डिकी खुलवाकर जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed