{"_id":"6a776dcbfecb85167503f3b2","slug":"metro-to-run-between-barabanki-and-lucknow-by-2030-barabanki-news-c-315-lu11010-176570-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 2030 तक बाराबंकी से लखनऊ के बीच दौड़ेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 2030 तक बाराबंकी से लखनऊ के बीच दौड़ेगी मेट्रो
Sat, 08 Aug 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बाराबंकी से लखनऊ के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने को लेकर रूट सर्वे शुरू कर दिया है। भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो वर्ष 2030 तक बाराबंकी से लखनऊ के बीच मेट्रो का सफर शुरू हो सकता है। रूट का करीब 14 किलोमीटर हिस्सा बाराबंकी जिले में होगा। इस कॉरिडोर के शुरू होने से सिर्फ लखनऊ-बाराबंकी का सफर आसान नहीं होगा बल्कि रास्ते में आने वाले इलाकों की जमीन, कारोबार और शहरी विकास से जुड़े कार्य को भी रफ्तार मिलेगी।
लखनऊ मेट्रो के 10 नए रूट प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें एक रूट बाराबंकी तक का है। इंदिरा नगर से अनौरा कलां मेट्रो रूट की लंबाई 9.6 किलोमीटर रहेगी। इसके बाद अनौरा कलां से बाराबंकी तक 14.43 किलोमीटर का रूट प्रस्तावित है।कॉरिडोर में कितने स्टेशन होंगे, इसका अंतिम फैसला अभी होना बाकी है। मेट्रो प्रबंधन से जुड़े सूत्रों के अनुसार सफेदाबाद में रेलवे स्टेशन, अस्पताल, शिक्षण संस्थान और व्यावसायिक गतिविधियां पहले से हैं। ऐसे में यहां मेट्रो स्टेशन बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी कई गुना बढ़ सकती है। दुकानों, कार्यालयों, किराए के मकानों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को भी इसका फायदा मिलने की उम्मीद है।
कॉरिडोर का अंतिम सिरा बाराबंकी शहर और रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाके से जोड़ने का प्रस्ताव है। ऐसा हुआ तो ट्रेन से बाराबंकी आने वाले यात्री सीधे मेट्रो पकड़कर लखनऊ और आगे के इलाकों तक जा सकेंगे। इससे रेल और मेट्रो की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। (संवाद)
विज्ञापन
मेट्रो से पहले प्रॉपर्टी बाजार में तेजी
अनौरा कलां से सफेदाबाद और बाराबंकी सीमा तक मेट्रो की चर्चा ने प्रॉपर्टी बाजार में तेजी ला दी है। जिन इलाकों को भविष्य में स्टेशन के आसपास माना जा रहा है, वहां जमीन खरीदने वालों की दिलचस्पी बढ़ी है। स्थानीय स्तर पर जमीन के दाम भी बढ़ने लगे हैं। सफेदाबाद से लखनऊ के बीच प्रॉपर्टी डीलर मेट्रो का हवाला देकर लोगों को प्लॉट खरीदने के लिए जुटाने में लगे हैं।
कोट्स
पॉलीटेक्निक से मटियारी और आगे बाराबंकी की तरफ वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। मेट्रो शुरू होने पर रोज हजारों नौकरीपेशा, छात्र, कारोबारी और रोजाना सफर करने वाले लोगों को तेज और वातानुकूलित सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा।
सतीश चंद्र शर्मा, राज्यमंत्री