{"_id":"6a627c86fcd86a609f0fd391","slug":"montessori-children-will-soon-receive-money-for-shoes-and-socks-barabanki-news-c-315-1-brb1038-175025-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मॉन्टेसरी के बच्चों को जल्द मिलेंगे जूते-मोजे के पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मॉन्टेसरी के बच्चों को जल्द मिलेंगे जूते-मोजे के पैसे
Fri, 24 Jul 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नामचीन मॉन्टेसरी स्कूलों में आरटीई के तहत पढ़ रहे 3000 से अधिक गरीब बच्चों के अभिभावकों के खातों में बेसिक शिक्षा विभाग इसी माह में जूता-मोजा व यूनिफॉर्म का पैसा भेजने जा रहा है। प्रेरणा पोर्टल पर सत्यापित पुराने बच्चों को इससे तत्काल राहत मिलेगी।
अब तक यह बजट जनवरी या फरवरी तक आता था, जिससे सत्र बीतने के कगार पर बच्चों को राहत मिलती थी। विभाग ने इस बार पुरानी व्यवस्था को बदलते हुए सत्र की शुरुआत में ही डीबीटी से राशि सीधे खातों में भेजने की पूरी तैयारी कर ली है। इस योजना के तहत प्रति छात्र 1200 रुपये की धनराशि सीधे अभिभावकों के आधार-लिंक बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
इससे कॉन्वेंट स्कूलों की चकाचौंध के बीच गरीब परिवारों के नौनिहाल भी अब पूरे आत्मविश्वास और यूनिफॉर्म में स्कूल जा सकेंगे। प्रथम चरण में उन पुराने विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनका डाटा प्रेरणा पोर्टल पर पूरी तरह सत्यापित है। समय पर मिलने वाली इस मदद से बच्चों और अभिभावकों दोनों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बताया कि नामचीन मॉन्टेसरी स्कूलों में पढ़ रहे आरटीई के बच्चों को समयं पर यूनिफॉर्म और जूता-मोजा की सुविधा देना प्राथमिकता है। पोर्टल पर सत्यापित डाटा वाले विद्यार्थियों के खातों में इसी जुलाई में डीबीटी राशि भेजने की तैयारी है।