फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   On the last day, 31 people got their Aadhaar cards updated.

Barabanki News: अंतिम दिन 31 ने कराया आधार कार्ड में संशोधन

Sat, 08 Aug 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 08 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
On the last day, 31 people got their Aadhaar cards updated.
रामनगर। रामनगर स्थित डाकघर में बीते आठ दिनों से चल रहे विशेष आधार शिविर का समापन शनिवार को हुआ। शिविर के अंतिम दिन आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर समेत अन्य संशोधन और अपडेट कराने के लिए 31 लोग पहुंचे। शिविर की सुपरवाइजर प्रज्ञा वर्मा ने बताया कि कई लोग 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय कर आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रामनगर पहुंचे। आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने वाले लोगों के आधार में सुधार की प्रक्रिया 10 से 15 दिनों के भीतर पूरी होने की उम्मीद है। शिविर के अंतिम दिन आधार अपडेट कराने वालों की भीड़ बढ़ गई। एक ही काउंटर होने और सर्वर की गति धीमी रहने के कारण लोगों को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। अंतिम दिन 21 लोगों के आधार कार्ड अपडेट करने के साथ ही 10 के नए आधार कार्ड बनाए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed