{"_id":"69bda67b24c7ca15fa006b8f","slug":"power-failure-patients-treated-in-mobile-light-barabanki-news-c-315-1-brb1032-162005-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिजली गुल, मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे आंधी-पानी के कारण बिजली गुल हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से अस्पताल में अव्यवस्था फैल गई। बिजली गुल होने से अस्पताल में ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली पूरी तरह ठप हो गई। कंप्यूटर व्यवस्था बंद होने के कारण कर्मचारियों को मजबूरन हाथ से परचा बनाना पड़ा। शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी में कुल 1420 मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। डॉक्टरों को मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा।
बिजली के बार-बार कटने से अस्पताल में भर्ती मरीजों के अल्ट्रासाउंड कराने में भी अधिक समय लगा। मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करने के लिए काफी देर तक बैठना पड़ा।अस्पताल में जनरेटर तो चालू किया गया था। हालांकि, जनरेटर भी लोड अधिक होने के कारण बंद हो जा रहा था। इससे बिजली आपूर्ति में निरंतरता नहीं बन पाई और वैकल्पिक व्यवस्था भी विफल रही। डॉक्टरों को मोबाइल में टॉर्च जलाकर मरीजों को देखना पड़ा। बिजली बाधित होने से अस्पताल में भर्ती मरीजों और ओपीडी में आए लोगों को भारी परेशानी हुई। ऑनलाइन सिस्टम ठप होने से पंजीकरण और अन्य प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी हुई।
Trending Videos