सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Trials for admission to residential sports hostels from 23rd

Barabanki News: आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए 23 से ट्रायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 21 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Trials for admission to residential sports hostels from 23rd
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में 23 मार्च से बालक एवं बालिकाओं की प्रतिभा का विभिन्न खेल में चयन ट्रायल किया जाएगा। इसके माध्यम से आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश और केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाड़ी चयनित होंगे।
Trending Videos

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 23 मार्च से सुबह 11 बजे से ट्रायल शुरू होंगे। पहले चरण में 23 और 24 मार्च को जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के ट्रायल होंगे। दूसरे चरण में क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल के ट्रायल 25 और 26 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल के माध्यम से जिले की खेल प्रतिभाओं को एक मंच मिलेगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को 27 से 30 मार्च के बीच अयोध्या मंडल स्तर पर आयोजित ट्रायल में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए खिलाड़ियों को खेल साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन के साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र के रूप में विद्यालय से सत्यापित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इस प्रमाण पत्र को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी से सत्यापित करवाना भी आवश्यक है। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता, खेल कौशल और प्रदर्शन का मूल्यांकन होगा। इसी के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश और केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपक्रीड़ाधिकारी रुचिर गौरव ने बताया कि चयन प्रक्रिया के जरिए चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश में खेलने का मौका मिलेगा। साथ ही उन्हें बेहतर प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा, जिससे उनकी खेल प्रतिभा निखरेगी और वे भविष्य के लिए तैयार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed