{"_id":"6a77702c41ff7a5de2046b7d","slug":"whether-on-highways-or-in-cities-a-web-of-illegal-plotting-is-spread-everywhere-barabanki-news-c-315-lu11010-176567-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हाईवे हो या शहर, चहुंओर अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हाईवे हो या शहर, चहुंओर अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल
Sat, 08 Aug 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर के आसपास और हाईवे किनारे की अधिकांश जमीनों पर भूमाफिया काबिज हैं। प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद इनके हौसले इस हद तक बुलंद हैं कि उनका धंधा थमने की जगह लगातार बढ़ रहा है। यह लोग सीधे-साधे लोगों को बेहतर आवासीय प्लॉट देने का सब्जबाग दिखाकर लाखों की ठगी का खेल कर अपनी जेब भर रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद इनके खिलाफ होने वाली कार्रवाई रस्मअदायगी बनी दिख रही है।
अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के निर्देश पर कुछ इलाकों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बावजूद भूमाफिया हावी हैं। धंधेबाज सरकारी और ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जा कर लोगों को प्लॉट बेच कर उनकी मेहनत पसीने की कमाई को आसानी से हड़पने में लगे हैं। जांच के दौरान जब प्रशासन का बुलडोजर इन जमीनों पर चलता है तो प्लॉट खरीदने वाले खुद को ठगा महसूस करते हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी का कहना है कि अवैध प्लाटिंग के चल रहे खेल पर प्रभावी तरह से रोक लगाने के लिए सभी उप जिलाधिकारी को नियमित तौर पर सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
समृद्धि इंफ्रा पर हो चुकी है कार्रवाई
अयोध्या हाईवे पर दारापुर के निकट समृद्धि इंफ्राटेक की ओर से प्लॉटिंग की जा रही है। तहसील प्रशासन की ओर से इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संतोषजनक जवाब न देने पर 29 मई को अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। बेखौफ धंधेबाजों ने इसके कुछ माह बाद पुनः जमीन पर अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जवाब न देने पर ध्वस्त हुआ निर्माण
रेंदुआ पल्हरी के निकट देवा रोड पर देव इंफ्राटेक की ओर से प्लॉटिंग की गई है। जांच में इनकी प्लॉटिंग भी अवैध पाई गई। इस पर तहसील की ओर से नोटिस जारी करने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो 30 मई को ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। इसी तरह रसौली के निकट सन सूर्या इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चार बीघे में की गई प्लॉटिंग को बुधवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कराया।