फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   With strong willpower, goalkeeper Naimish reached the sports college

Barabanki News: दृढ़ इच्छाशक्ति से स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे गोलकीपर नैमिष

Sat, 08 Aug 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 08 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
With strong willpower, goalkeeper Naimish reached the sports college
बाराबंकी। मैदान पर कड़ा अभ्यास, संसाधनों का अभाव और हर दिन नई चुनौतियों से जूझने के बावजूद जिले के होनहार गोलकीपर नैमिष गुप्ता ने सफलता का परचम लहराया है। बाराबंकी स्टेडियम में पसीना बहाने वाले नैमिष का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर में हुआ है। खेल के मैदान में मिली इस बड़ी कामयाबी पर पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने सिविल लाइन स्थित आवास पर शनिवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले नैमिष ने कड़ी मेहनत और खेल के प्रति जुनून के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व मंत्री गोप ने कहा कि नैमिष जैसे खिलाड़ी बाराबंकी के केडी सिंह बाबू की हॉकी परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। जिला ओलंपिक संघ के सचिव धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने भी उन्हें स्मृति चिह्न देकर बधाई दी। हॉकी एसोसिएशन बाराबंकी के सचिव मजहर अजीज खां ने बताया कि इस सत्र में स्टेडियम से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। संप्रीत टोप्पो झांसी स्पोर्ट्स हॉस्टल और नैमिष फतेहपुर स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे हैं, जो जिले के लिए गर्व की बात है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed