सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15-year-old teenager critically injured due to tree falls during storm in Bareilly

Bareilly News: आंधी के दौरान गिरा पेड़, 15 साल का किशोर गंभीर रूप से घायल; कई इलाकों में बाधित रही बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Mar 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के सीबीगंज में आंधी चलने से विशाल पेड़ गिर गया, जिससे 15 साल का किशोर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।  

15-year-old teenager critically injured due to tree falls during storm in Bareilly
पेड़ गिरने से किशोर घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में शुक्रवार को आंधी के साथ आधे घंटे तक बारिश हुई। सीबीगंज में आंधी चलने से सनौआ स्थित कांशीराम कॉलोनी के ए-ब्लॉक में खेल रहे बच्चों पर एक पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरते देख कुछ बच्चे भागे लेकिन 15 वर्षीय किशोर दक्ष टहनियों की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पास ही खड़े वाहन भी पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली केबल टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा बारिश आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली बाधित रही।  

Trending Videos


बारिश में बिजली आपूर्ति बाधित 
हल्की बारिश व तेज हवा की वजह से शुक्रवार सुबह व दोपहर में जगह-जगह बिजली आपूर्ति बाधित हुई। शहर के छह उपकेंद्र व 12 फीडर प्रभावित होने से 50 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान हुए। ब्रेक डाउन व ट्रिपिंग की वजह से साढ़े तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।  हरूनगला उपकेंद्र पर दोपहर 12:45 बजे ब्रेक डाउन हुआ तो शाम छह बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि, निगम का दावा है कि आधा घंटे में ही दूसरी लाइन से आपूर्ति बहाल करा दी गई। महानगर उपकेंद्र पर भी बरसात के कारण ट्रिपिंग की समस्या हुई। दुर्गानगर, डेलापीर, शाहदाना, पवन विहार में भी बारिश के कारण ट्रिपिंग हुई। कुछ समय के लिए आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में गुल रही बिजली 
रामगंगानगर फीडर में सुबह छह बजे फॉल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। साढ़े नौ बजे इसे ठीक किया जा सका। मठ की चौकी, शास्त्री बाजार, चौपुला, पुरानी पुलिस लाइन, सिटी सब्जी मंडी, सिटी फीडर, बिहारीपुर कासगरान, पंजाबपुरा, फूटा दरवाजा, चमगादड़ वाला कब्रिस्तान, बेसू प्रथम, द्वितीय, तृतीय फीडर भी प्रभावित रहे।

33 केवी वर्टिकल के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि तेज हवा के चलते उपकेंद्र ट्रिपिंग व ब्रेक डाउन के कारण बाधित रहा। कुछ समय बाद उसे चालू किया गया। 11 केवी वर्टिकल के अधिशासी अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि जहां से फॉल्ट की शिकायतें मिलीं, उन्हें दुरुस्त कराया गया। कुछ फीडरों से साढ़े तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed