सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50-year-old man remembered his old love and then crossed all limits in Bareilly

UP News: बरेली में 50 साल के शख्स को याद आया पुराना प्यार, फिर कर दी हद पार, प्रेमिका के उड़ गए होश

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में 50 साल के शख्स को अपना पुराना प्यार याद आया तो नकली तमंचा लेकर प्रेमिका के मायके पहुंच गया। उसे धमकाया। इस पर महिला ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। 

50-year-old man remembered his old love and then crossed all limits in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में 50 साल के शादीशुदा शख्स को आशिकी का भूत चढ़ा तो वह अपनी प्रेमिका के मायके जा पहुंचा। वहां नकली तमंचे से उसे धमकाया। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि तमंचे की तरह दिखने वाला लाइटर उसके पास मौजूद था।
Trending Videos

महिला ने बुलाई पुलिस 
प्रेमनगर थाने के कानूनगोयान चौकी प्रभारी सरताज सैफी को एक महिला ने कॉल की। इसके बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने महिला के दरवाजे पर खड़े 50 साल के व्यक्ति को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों ही शादीशुदा हैं। करीब 15 साल से यह लोग एक-दूसरे के साथ संबंध में थे। अब महिला लोकलाज की वजह से अपने पूर्व प्रेमी से बात नहीं करना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात थाने में चलती रही पंचायत 
प्रेमी के सिर पर आशिकी सवार है। इसलिए जब महिला ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया तो प्रेमी पहले महिला के घर और फिर उसके मायके पहुंच गया। पुलिस की जांच के मुताबिक दोनों के बच्चे काफी बड़े हैं और दोनों ही परिवार इनकी हरकतों से परेशान हैं। सोमवार देर रात थाने में पंचायत चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed