सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Route diversion for two days in Bareilly on Holi

Traffic Diversion: होली पर बरेली में रूट डायवर्जन लागू, दो दिन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में होली के अवसर पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। बुधवार रात तक शहर में रोडवेज बसों और भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। 

Route diversion for two days in Bareilly on Holi
Traffic Diversion - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में होली के मद्देनजर मंगलवार को सुबह 10 से बुधवार रात 11 बजे तक रोडवेज बसें और अन्य भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। इन वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। शहर में छह स्थानों पर पुलिस पिकेट के साथ ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती की गई है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि भारी वाहन शहर में प्रवेश न करें और कहीं पर जाम की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए क्विक रिस्पांस टीमों का भी गठन किया गया है। 

Trending Videos


ये रहेगा डायवर्जन
डायवर्जन के दौरान परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रजऊ तिराहा, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें जिनको बदायूं की ओर जाना है वह झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए जा सकेंगे। दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें जिनको लखनऊ जाना है, वह बड़ा बाइपास से झुमका, विलवा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, रजऊ तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से जा सकेंगे। बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहन भमोरा से देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से रजऊ तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे।बदायूं व लखनऊ की ओर से आने वाली रोडवेज बसें रजऊ तिराहा से सेटेलाइट बस अड्डे तक आ सकेंगी। दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बसें मिनी बाइपास से इज्जतनगर, डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी से सेटेलाइट तक आ-जा सकेंगी।

नो एंट्री में घुसे ट्रक, जाम
कस्बा अलीगंज में सोमवार को दिन के समय नो एंट्री के बावजूद कई भारी वाहन घुस गए। इस वजह से कस्बे में दिनभर जाम के हालात रहे। ड्यूटी पर तैनात पुलिस मूक दर्शक बनी रही। अलीगंज में रास्ता संकरा होने के कारण दिन में बड़े वाहनों की नो एंट्री कर दी गई है। कस्बे के दोनों ओर पुलिस तैनात रहती है। इसके बाद भी सोमवार को भारी वाहन कस्बे में प्रवेश कर गए। इसके चलते लगे जाम की वजह से पैदल गुजरने वाले लोग भी परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed