{"_id":"120-73175","slug":"Bareilly-73175-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज ने शहर के जिम्मेदारों को बांधा रक्षा सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज ने शहर के जिम्मेदारों को बांधा रक्षा सूत्र
Bareilly
Updated Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ब्राह्मण समाज ने रक्षाबंधन का पर्व कुछ अलग ही अंदाज में मनाया। उन्होंने शहर के जिम्मेदार लोगों के द्वार तक पहुंच कर रक्षा सूत्र बांधा। इसमें बिना किसी धर्म-जाति का भेेद किए रक्षा सूत्र बांध कर साम्प्रदायिक सौहार्द, पर्यावरण सुरक्षा, सामाजिक न्याय, नशा उन्मूलन, प्रदूषण मुक्ति का संकल्प दिलाया।
यह कार्यक्रम अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से चलाया गया। इसमें कार्यक्रम के प्रेरणाश्रोत एवं महासभा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र पांडेय, प्रदेश महामंत्री त्रिभुवन शर्मा, जिलाध्यक्ष शैल उपाध्याय, जिला महामंत्री गजेंद्र पांडेय, डा. ज्ञानेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, आरके शर्मा, मयंक शर्मा आदि ने लोगों तक पहुंच कर रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर श्री पांडेय ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व सनातन संस्कृति में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे ब्राह्मण समाज का है। दरअसल शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन ब्राह्मणों को अपने कर्तव्य के प्रति प्रेरित करता है कि वह सामाजिक स्थिति का चिंतन करे। उसका समाधान खोजे फिर सक्षम व्यक्तियों के पास जाकर रक्षा सूत्र बांधते हुए उन्हें संकल्पबद्ध करे। जैसे पूर्व ब्राह्मण राजा महाराजाओं के पास जाकर करते थे।
अनाथ आश्रम में मनाया रक्षाबंधन
भारतीय पत्रकारिता संस्थान के पदाधिकारियों ने आर्यसमाज अनाथ आश्रम जाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। आश्रम की महिलाओं से राखियां बंधवाईं। फल व मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर एएल गुप्ता, अजय कुमार, अतीश, सुरेंद्र सिन्हा, नरेश मलिक आदि मौजूद रहे।
Trending Videos