{"_id":"69b9f7172c30ae52910403ac","slug":"a-glimpse-of-culture-will-be-seen-in-the-sanatan-fair-bareilly-news-c-4-bly1053-845470-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सनातन मेले में दिखेगी संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सनातन मेले में दिखेगी संस्कृति की झलक
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट की ओर से हिंदू नववर्ष एवं विक्रम संवत 2083 के आगमन पर चौथा सनातन नववर्ष महोत्सव मेले का आयोजन बरेली क्लब मैदान पर 20, 21 और 22 मार्च को किया जाएगा। मंगलवार को बरेली क्लब मैदान पर आयोजकों ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
समिति के अध्यक्ष सीए रविंद्र अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। संत-महात्मा आशीर्वचन देंगे। शाम को गायिका अभिप्सा पांडा अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगी।
दूसरे दिन शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें कवि डॉ. हरिओम पवार, सरदार प्रताप फौजदार, डॉ. प्रतीक गुप्ता, अभय सिंह निर्भीक, काव्यश्री जैन और मयंक शर्मा को काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया गया है। अंतिम दिन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समापन संध्या पर भजन गायक रवि पंडित आधुनिक वाद्य यंत्रों के साथ भक्ति संगीत की मधुर प्रस्तुति देंगे।
मेले में सनातन परंपराओं से जुड़े प्रदर्शनी स्टॉल और झूले आकर्षण का केंद्र होंगे। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध व्रत की थाली की व्यवस्था भी रहेगी। बच्चों के लिए संस्कृत ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी। लकी ड्राॅ के माध्यम से प्रतिदिन दो साइकिल और पांच गिफ्ट हैम्पर भी वितरित किए जाएंगे।
Trending Videos