फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused arrested for rape under false promise of marriage

Bareilly News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 13 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for rape under false promise of marriage
दुनका। पुलिस ने शादी का झांसा देकर धर्मांतरण और दुष्कर्म के आरोपी जीशान को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने उसको जेल भेजा है। वह दुनका पेट्रोल पंप के पास सवारी वाहन के इंतजार में खड़ा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ की युवती की इंस्टाग्राम पर दुनका के जीशान से दो साल पहले दोस्ती हुई थी। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। सोशल मीडिया से बातचीत शुरू हुई। फिर दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। जीशान ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि युवती का धर्म भी बदलवा दिया। गर्भवती होने पर खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर गर्भपात करा दिया। कई बार कहने पर भी शादी नहीं की छोड़कर भाग गया। आरोपी के घर दुनका पहुंचकर परिजनों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शाही थाने में शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी से गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह आरोपी को सवारी वाहन का इंतजार करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में खुद को दुनका निवासी जीशान बताया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

वर्जन,
कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, सीओ मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed