सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amar Ujala Jeevanjali Shivoham Bhajan Clubbing Kailash Kher Event In Bareilly

भक्ति का नया आयाम: बरेली में पहली बार ‘शिवोहम’, जहां भजन, बीट्स और आध्यात्मिक अनुभूति एक साथ

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Feb 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

अमर उजाला लेकर आ रहा है एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव, जहां आपको देखने-सुनने को मिलेगा आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम। आइए, इस बारे में जानते हैं...

Amar Ujala Jeevanjali Shivoham Bhajan Clubbing Kailash Kher Event In Bareilly
बरेली में शिवभक्ति का अनूठा आयोजन अमर उजाला के साथ 26 फरवरी को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज का युवा वर्ग भक्ति को नए स्वरूप में अपनाने लगा है। मेट्रो शहरों में भजन क्लबिंग का चलन तेजी से बढ़ा है, जहां पारंपरिक भक्ति आधुनिक संगीत, लाइट्स और टेक्नोलॉजी के साथ एक नई ऊर्जा में ढल जाती है। इसी ट्रेंड को पहचानते हुए अमर उजाला पहली बार बरेली में लेकर आ रहा है एक ऐसा भव्य आध्यात्मिक अनुभव, जो अब तक यहां कभी नहीं देखा गया। इसका नाम है- ‘शिवोहम’।

Trending Videos


बरेली में शिवभक्ति जीवन का अभिन्न हिस्सा 
26 फरवरी 2026 को बरेली के शाहजहांपुर रोड स्थित कॉम्पिटेंट इंटरनेशनल सिटी में होने वाला शिवोहम कोई साधारण म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिक जागरण का एक विराट उत्सव है। यह आयोजन बरेली की धार्मिक चेतना और आस्था से गहरे जुड़ा हुआ है। नाथ नगरी के नाम से विख्यात बरेली में शिवभक्ति जीवन का अभिन्न हिस्सा रही है, यहीं शिवोहम लोगों के विश्वास को एक नई ऊंचाई देने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 ज्योतिर्लिंगों के एआई दर्शन
इस भव्य आयोजन में प्रवेश करते ही दर्शक खुद को शिव तत्वों में डूबे एक अलौकिक वातावरण में पाएंगे। कैलाश-मानसरोवर से प्रेरित साज-सज्जा, दिव्य प्रकाश और शांत ध्वनियां एक ऐसी अनुभूति देंगी मानो स्वयं शिवलोक में प्रवेश हो रहा हो। टेक्नोलॉजी और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा 12 ज्योतिर्लिंगों के एआई दर्शन अनुभव के माध्यम से, जहां भक्त डिजिटल माध्यम से इन पवित्र धामों का साक्षात्कार कर सकेंगे।

सात्विक फूड कोर्ट
भक्ति के साथ स्वाद का भी खास ध्यान रखा गया है। यहां मिलेगा एक विशेष सात्विक फूड कोर्ट, जहां शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। वहीं शिवभक्तों के लिए तैयार किया गया खास मार्केटप्लेस, जहां फेस पेंटिंग, टैटू आर्ट और शिव-थीम पर आधारित कई अनोखे स्टॉल्स भक्तों को आकर्षित करेंगे।

कैलाश खेर और कैलासा बैंड की भव्य प्रस्तुति
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं- ऊर्जा से भरपूर शिव तांडव नृत्य प्रस्तुति, युवाओं को झूमने पर मजबूर करने वाला डिवोशनल डीजे, और एक भव्य साउंड व लेजर शो, जो दर्शकों को एक अलग ही लोक में ले जाएगा। इस आध्यात्मिक यात्रा का शिखर होगा देश के जाने-माने गायक कैलाश खेर और उनकी कैलासा बैंड की भव्य प्रस्तुति, जहां शिव भजनों की गूंज हर दिल को छू जाएगी।

आत्मा को झकझोर देने वाला आयोजन
शिवोहम केवल संगीत का आयोजन नहीं है, यह आत्मा को झकझोर देने वाला एक आध्यात्मिक जागरण है, जिसे हर उम्र का व्यक्ति अपने परिवार और मित्रों के साथ अनुभव करना चाहेगा। अगर आप इस अद्भुत अनुभव को मिस कर गए, तो सच में कुछ बहुत खास छूट जाएगा।

इस ऐतिहासिक आयोजन के टिकट District एप पर उपलब्ध हैं। सीटें सीमित हैं, इसलिए देर न करें। अभी बुक करें और इस दिव्य उत्सव का हिस्सा बनें। अपनी सीटें बुक करने के लिए यहां क्लिक करें। अपनी सीटें अधिक जानकारी के लिए 7617701799 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच कॉल कर सकते हैं।

बरेली तैयार हो जाइए- शिवोहम आ रहा है और यह अनुभव जीवन भर याद रहेगा।

इस आयोजन के प्रायोजक और सहभागी
  • प्रेजेंटिंग पार्टनर : तिरंगा अगरबत्ती
  • टिकटिंग पार्टनर : डिस्ट्रिक्ट
  • बेवरिज पार्टनर : कोका-कोला बॉटलर एस.एल.एम.जी बेवरेजेस
  • ड्रिवन बाय पार्टनर : किया
  • को-पावर्ड बाय : सृष्टिपूर्ति, वैगमाइन एंटरप्राइजेज, सुरभी पेंट्स
  • एसोसिएट स्पॉन्सर्स : इन स्टूडियो, श्री बांके बिहारी हीरो, एल.आई.सी, रामा श्यामा पेपर्स लिमिटिड, कमर्शियल टोयोटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed