सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl riding scooter dies after being hit by heavy vehicle in Bareilly

Bareilly News: भारी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत, इसाइयों की पुलिया पर हुआ हादसा

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Feb 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में इसाइयों की पुलिया पर बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। किसी भारी वाहन ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया, जिससे युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। 

Girl riding scooter dies after being hit by heavy vehicle in Bareilly
मृतका मीना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में इसाइयों की पुलिया के समीप स्कूटी सवार युवती को किसी भारी वाहन ने कुचल दिया, जिससे युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक करके वाहन का पता लगाने में जुटी है। 

Trending Videos


सेटेलाइट चौराहा चौकी प्रभारी विनय बहादुर ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया निवासी राजवीर सिंह की बेटी 32 वर्षीय मीना के साथ ये हादसा हुआ। मीना नकटिया से फ्लाईओवर पर होकर शहर की ओर स्कूटी से आ रही थी। शहर की ओर से कोई भारी वाहन तेजी से पुल पर जा रहा था। वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मीना को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता राजवीर ने बताया कि मीना का पति से तलाक हो चुका था। वह एक निजी अस्पताल में काम कर रही थी। कमरा लेकर अकेली ही रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed