सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man who made the video of spa center demanded money from the owner in bareilly

स्पा सेंटर मामला: बरेली में स्टिंग करने वाले संगठन के पदाधिकारी ने संचालिका से मांगी रकम, ऑडियो वायरल

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Feb 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में स्पा सेंटर का स्टिंग ऑपरेशन करने वाले संगठन के पदाधिकारी ने सेंटर संचालिका से वीडियो डिलीट करने के नाम पर 40 हजार रुपये मांगे हैं। दोनों की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

man who made the video of spa center demanded money from the owner in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में युवा हिंदू जागरण मंच की टीम ने एक स्पा सेंटर में स्टिंग ऑपरेशन किया था। आरोप लगाया कि स्पा सेंटर में देह व्यापार होता है। अब इसी संगठन से जुड़े बताए जा रहे रिषभ ठाकुर और आशु यादव ने स्पा सेंटर की संचालिका से मामला निपटाने के नाम पर 40 हजार रुपये मांगे हैं। इससे संबंधित एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जो स्पा सेंटर संचालिका और आशु यादव की बातचीत का बताया जा रहा है। 

Trending Videos


वायरल ऑडियो में संचालिका स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो हटवाने की बात कहती है। इस पर युवक उनसे रुपयों की डिमांड करता है। वह कहता है कि पहले पेमेंट करवा दो। स्पा सेंटर खुल जाएगा। इस संबंध में संगठन के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल का कहना है कि ये लोग संगठन को बदनाम कर स्पा संचालिका से 40 हजार रुपये की मांग कर रहे थे, जिसका ऑडियो उन्हें मिला है। मामले में शिकायत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed