फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला स्टार नाइट में सजी सितारों की महफिल, सुरों पर थिरकते रहे लोग

Sun, 02 Feb 2020 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो बरेली, संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली, संवाद न्यूज एजेंसी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala star night's adornment of stars, people flocked to the notes
अमर उजाला स्टार नाइट। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। अमर उजाला के 51वें स्थापना दिवस पर चल रहे जश्न के क्रम में शनिवार को अमर उजाला स्टार नाइट का धमाकेदार आगाज हुआ। कड़ाके की ठंड में जब सिंगर्स ने तराने छेडे तो ठंड से कांप रहे लोग गुनगुनाहट से सराबोर हो गए। एक-एक कर जैसे गीत की लड़ी पिरोती गई लोगों का जोश भी बढ़ता गया। सारेगामापा फेम सिंगर रूपाली जग्गा और सिंगर अतुल पंडित के गीतों पर देर रात तक लोग थिरकते रहे।
Amar Ujala star night's adornment of stars, people flocked to the notes
अमर उजाला स्टार नाइट। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
स्टार नाइट का आगाज मुख्य अतिथि डीआईजी राजेश पांडेय और उनकी धर्मपत्नी मीनू पांडेय समेत सिंगर अतुल पंडित ने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मंच कलाकारों के नाम हुआ और महफिल में सुर और ताल रंग जमाने लगे। दिल्ली से आए बंदिश बैंड के साथ अतुल पंडित ने मंच संभाला। उन्होंने तेरी दीवानी, दिल से रेे, कुछ ऐसा कर कमाल, हम्मा हम्मा समेत सूफी, रीट्रो, रोमांटिक, कव्वाली आदि गीत और गजल सुनाकर वाहवाही लूटी। इसके बाद रूपाली जग्गा ने मैं रंग चाहतों का, जम्मे की रात है, गंदी बात, बाकी सब फर्स्ट क्लास है समेत पुराने गीत समेत पंजाबी धुनों से लोगों को देर रात तक थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं, बीच-बीच में डांस ट्रूप की परफार्मेंस और दिल्ली से आई एंकर नेहा तिवारी ने भी अपने मनमोहक अंदाज से समां बांधे रखा। सैंकड़ों की तादाद में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों की हौसला अफजाई की।

 
Amar Ujala star night's adornment of stars, people flocked to the notes
अमर उजाला स्टार नाइट। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
यह रहे कार्यक्रम के सहयोगी
मुख्य सहयोगी बीएल एग्रो रहे। वैल्युएबल पार्टनर्स सीएपीएल फोर्ड, मानस स्थली, कॉमर्शियन टोयोटा, बीआरडी मेडिकेयर, क्लब एपल ट्री, श्री सिद्धिविनायक ग्रुप, रामा श्यामा पेपर्स, एसआरसीआईएल, आरके इंडस्ट्रीज, आरबीएमआई, एएनए ग्रुप, कोरल मोटर्स, प्राइवेट लिमिटेड, तनिष्क, मैस्कॉट ग्रुप, केसीएमटी ग्रुप, महावीर इंडस्ट्रीज, पंजाब नेशनल बैंक, ग्रोवर्स, वात्सल्य, यूनिसन फार्मा, श्रेष्ठ आईएएस, खुशलोक हॉस्पिटल, आसाम टी कंपनी, डॉक्टर आरके महाजन, सोबती पब्लिक स्कूल, डीजी इंफ्रा, कृष्णा संजीव इंटरप्राइजेज, ओमेगा क्लासेस, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, वेल्थ डिस्कवरी, सद्गुरु हॉस्पिटल, कैलाश हॉस्पिटल, विद्या भवन, डॉ. हारून पुस्तक भंडार, बेग हॉस्पिटल, ज्योति कॉलेज, किया मोटर्स, पारिजात चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, ग्लेन कैंसर रहे। बेवरेजेस पार्टनर वृंदावन बेवरेजेस, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर होटल ओबराय आनंद, इवेंट पार्टनर इवेंट वाला, फोटोग्राफी पार्टनर फर्स्ट क्लिक, आउटडोर पार्टनर क्रिएटिव मीडिया रहे। अन्य सहयोगी मनीलेम डेकोरेटिव पैनल, एसआरएमएस, स्वच्छ कुटुंब केयर, लोटस ग्रुप रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala star night's adornment of stars, people flocked to the notes
अमर उजाला स्टार नाइट। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
अमर उजाला स्टार नाइट।
विज्ञापन
Amar Ujala star night's adornment of stars, people flocked to the notes
अमर उजाला स्टार नाइट में गीत पेश करते अतुल। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
अमर उजाला स्टार नाइट में गीत गाते अतुल।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed