सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly IAS daughter Aditi got married to Mussoorie IAS Madhav in court marriage in Alwar

UP: बैंडबाजा न बराती, दो IAS सादगी से बने जीवनसाथी, ट्रेनिंग में मिले, फिर हुआ प्यार; अब अलवर में कोर्ट मैरिज

अजीत प्रताप सिंह, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 Feb 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

दो आईएएस सादगी से जीवनसाथी बन गए। यूपी के बरेली की आईएएस बिटिया अदिति ने मसूरी के आईएएस माधव से अलवर में कोर्ट मैरिज की। इस दौरान 
कुछ वरिष्ठ अधिकारी और दोनों पक्ष के परिजन मौजूद रहे।

Bareilly IAS daughter Aditi got married to Mussoorie IAS Madhav in court marriage in Alwar
दो आईएएस सादगी से जीवनसाथी बन गए - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अलवर में बुधवार को एक ऐसी शादी हुई, जिसने भव्य आयोजनों की परंपरा से अलग मिसाल पेश की। बरेली निवासी आईएएस अदिति ने मसूरी निवासी आईएएस माधव भारद्वाज से अलवर जिला कलक्टर के समक्ष विवाह पंजीकृत करवाकर सादगी से जीवनसाथी बनने का निर्णय लिया।
Trending Videos


अदिति के पिता चौपुला रोड, बिहारीपुर निवासी दिनेश वार्ष्णेय के मुताबिक, उनकी बेटी और माधव की मुलाकात सिविल सेवा प्रशिक्षण के दौरान हुई थी। साथ और विचारों की समानता ने दोस्ती को विश्वास और फिर रिश्ते में बदल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की सोच प्रशासनिक सेवा में रहते हुए सरल जीवन जीना है, इसलिए शादी भी उसी भावना के अनुरूप की। माधव की मौसी डीडीपुरम में रहती हैं। दोनों जल्द पारिवारिक वातावरण में रीति-रिवाज के अनुसार सात फेरे भी लेंगे।

'न आलीशान वेन्यू, न भारी-भरकम गहने, न मेहमानों की भीड़...'
दिनेश ने बताया कि अलवर जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला के समक्ष शादी रजिस्टर हुई। न आलीशान वेन्यू, न भारी-भरकम गहने, न मेहमानों की भीड़... सिर्फ कुछ वरिष्ठ अधिकारी और दोनों पक्ष के परिजन मौजूद रहे। ये विवाह नई पीढ़ी के अफसरों को सादगी का संदेश देगा।

अदिति को पहले प्रयास में मिली थी 57वीं रैंक
अदिति को वर्ष 2023 में पहले प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में 57वीं रैंक मिली थी। दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से स्नातक अदिति वर्तमान में गुजरात कैडर में जामनगर की प्रांत अधिकारी हैं। माधव मसूरी के निवासी हैं। 

 

वर्ष 2023 में 536वीं रैंक प्राप्त कर सिविल सेवा में आए। एनआईटी प्रयागराज और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई के बाद वह कॉरपोरेट क्षेत्र में कार्यरत थे। वर्तमान में अलवर में एसडीएम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed