सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Both the post of fort outpost in-charge and mining in Rotha remain intact.

Bareilly News: किला चौकी प्रभारी की कुर्सी और रोठा में खनन दोनों बरकरार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Both the post of fort outpost in-charge and mining in Rotha remain intact.
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र के रोठा में अवैध खनन कराने को लेकर चौकी प्रभारी पर लगे आरोपों में अब तक पीड़ित के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। इधर, चौकी प्रभारी कुर्सी पर कायम हैं तो दूसरी ओर माफिया बदस्तूर खनन कर रहे हैं। जिला खनन अधिकारी की ओर से इसी गांव में तीन ट्रैक्टर-ट्राॅलियां पकड़े जाने से आरोपों को और बल मिला है।
Trending Videos

किला थाना क्षेत्र के रोठा व आसपास के अन्य गांवों में लगातार अवैध खनन किया जा रहा है। पिछले दिनों एक ट्रैक्टर चालक ने किला चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों पर प्रति ट्राॅली प्रति माह पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। उसने एसएसपी दफ्तर में शिकायत की और खुद भी हर महीने रुपये देने का दावा कर धंधे से तौबा करने की बात कही थी। सीओ द्वितीय अंजनी कुमार तिवारी को तीनों पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक यह जांच कछुआ चाल से चल रही है। वादी का कहना है कि आज तक उनसे किसी ने न तो पूछताछ की है, न ही सबूत मांगे हैं। इधर, रोठा में लगातार खनन की सूचना पर जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार को टीम के साथ छापा मारा। रजा कॉलोनी में मिट्टी भरे तीन ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को पकड़ लिया। अधिकारी ने किला पुलिस के बजाय तीनों वाहनों को सीबीगंज पुलिस के सुपुर्द किया। इंस्पेक्टर सीबीगंज प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों वाहनों को सीज कर दिया है। इधर, सीओ द्वितीय ने बताया कि मामले में पुलिस ने अपना पक्ष दिया है। आजकल में ही वादी को बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed