सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Class 12 Student Stabbed to Death in Bareilly

UP News: बरेली में चाकू से गोदकर 12वीं के छात्र की हत्या, घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी, दो हिरासत में

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Mar 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 12वीं के छात्र की चाकू से मारकर हत्या कर दी गई। घर से बुलाकर ले गए युवकों पर हत्या का आरोप लगा है। मृतक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

Class 12 Student Stabbed to Death in Bareilly
शिवा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अशोक विहार में शुक्रवार रात 12वीं के छात्र शिवा पटेल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ में मामला छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व की जंग से जुड़ा निकला।

Trending Videos


पोस्टमॉर्टम हाउस पर मिले हिमांशु पटेल ने बताया कि उनका बेटा शिवा इंटरमीडिएट का छात्र था। शुक्रवार शाम कुछ लड़के उसे घर से बुलाकर ले गए। आरोप है कि चारखंभा स्थित स्कूल के पास आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से भाग गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन शिवा को निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमांशु पटेल ने मानव राजपूत, गौरव, पारस, कृष्णा, रचित व तीन अन्य लड़कों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धरपकड़ की तो दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। शिवा भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह पिता के साथ ई-रिक्शा चलाकर परिवार की आर्थिक मदद भी करता था

मुख्य आरोपी बोला- सिर पर कड़ा मारा तो मैंने किया हमला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चाकू से शिवा पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गौरव है। गौरव व एक अन्य को पुलिस ने शनिवार रात हिरासत में ले लिया। गौरव ने पुलिस को बताया कि शिवा और उसके गुट अलग-अलग थे। इलाके में दोनों की दादागिरी चलती थी। इन दिनों शिवा का गुट बड़ा हो गया था और वह उस पर हावी हो रहा था। 

उस दिन भी दोनों गुट आमने-सामने आ गए थे। बहस के दौरान शिवा ने उसके सिर पर अपने हाथ में पहना कड़ा मार दिया। इससे उसके सिर से खून निकल आया। गौरव ने सफाई दी कि सब्जी काटने का चाकू शिवा के ही हाथ में था। उसने शिवा से चाकू छीनकर कई वार कर दिए। जब शिवा गिर गया तो वह और उसके साथी भाग गए।
 

फेफड़ा और किडनी क्षतिग्रस्त होने से मौत
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शिवा के शरीर पर छह से ज्यादा जख्म होने की बात सामने आई है। कॉलर बोन से लेकर नाभि तक शरीर पर कई जगह चाकू से घाव किए गए। बताते हैं कि चाकू के वार से एक फेफड़ा व किडनी क्षतिग्रस्त होने से शिवा की मौत हो गई।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि अभी तक की जांच में छात्रों के बीच किसी बात पर विवाद और फिर चाकू से हमले की बात सामने आई है। छात्र के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली है। कुछ लड़कों से पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed