फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   echo of mysterious explosion in the sky shook windows and doors in Bareilly

Bareilly News: आसमान में रहस्यमय तेज धमाके की आवाज, खिड़की-दरवाजे हिले, घरों से बाहर निकले लोग

Thu, 30 Jul 2026 02:04 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 30 Jul 2026 02:04 PM IST
सार

बरेली में बृहस्पतिवार सुबह रहस्यमय धमाके की आवाज से शहर हिल गया। सुबह करीब 9:30 बजे और फिर 10:10 बजे आवाजें सुनी गईं। खिड़की-दरवाजे तक हिल गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
echo of mysterious explosion in the sky shook windows and doors in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बृहस्पतिवार को सुबह दो बार रहस्यमय धमाके की आवाज से पूरा शहर हिल गया। लोगों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज इतनी तेज थी कि मकानों के खिड़की-दरवाजे तक हिल गए। इसके बाद 10:10 बजे फिर तेज आवाज हुई। यह आवाज कहां से आई, इस पर कयासों का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोग फोन पर एक-दूसरे से जानकारी करने लगे। हालांकि स्पष्ट वजह पता नहीं चल सकी। पिछले साल दो अगस्त को इसी तरह की आवाज आई थी। तब जानकारों से इसे सोनिक बूम बताया था।

विज्ञापन

शहर समेत आसपास के कस्बों में भी तेज आवाज सुनी गई। हाफिजगंज कस्बा में करीब 10:10 बजे अचानक आसमान से तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई देने पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज इतनी तेज थी कि कई दुकानों के शटर और घरों के दरवाजे तक थरथरा उठे। तेज आवाज सुनते ही लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए और आसमान की ओर देखने लगे कि आखिर यह आवाज किस वजह से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरकरार रहा असमंजस 
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ देर तक पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे। शहर के इज्जतनगर, बारादरी, किला, प्रेमनगर, श्यामगंज, रामपुर गार्डन, रामगंगानगर कॉलोनी आदि इलाकों में लोगों ने धमाके की आवाज सुनी। यह आवाज कहां से आई, इस पर असमंजस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed