फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ensure no hurdles in Kanwar Yatra and take strict action against those spreading rumors DGP Says in Bareilly

UP: कांवड़ यात्रा में न आए कोई बाधा, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई, डीजीपी ने दिए निर्देश

Thu, 30 Jul 2026 03:29 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 30 Jul 2026 03:29 PM IST
सार

प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां सर्किट हाउस में बरेली और मुरादाबाद मंडल में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में नौ जिलों के डीएम और एसपी शामिल हुए। 

विज्ञापन
Ensure no hurdles in Kanwar Yatra and take strict action against those spreading rumors DGP Says in Bareilly
मुख्य सचिव और डीजीपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने बृहस्पतिवार को बरेली में मंडलीय समीक्षा बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में नौ जिलो के अधिकारियों ने भाग लिया। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को तीसरे व चौथे सोमवार पर विशेष रूप से चौकसी बरतने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कांवड़ रूट पर मांस मदिरा प्रतिबंधित रखने के लिए कहा है और साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। डीजीपी ने अफवाह फैलाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए कहा है। कोई घटना होने पर क्यूआरटी टीम त्वरित कार्यवाही करेंगी। डीजे की आवाज और साइज के लिए डीजे संचालको से वार्ता कर निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित करने को कहा। मुख्य सचिव ने प्रेस कान्फ्रेंस में गंगा एक्सप्रेसवे का भी जिक्र किया। शांति से कांवड़ यात्रा पूरी कराने के लिए सरकारी विभागों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

बैठक में नौ जिलों के अफसर रहे मौजूद 
मुख्य सचिव एसपी गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन मैदान में उतरे। इसके बाद वे सीधे कार से सर्किट हाउस पहुंचे। समीक्षा बैठक में बरेली और मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीआईजी मौजूद रहे। साथ ही बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर और संभल जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा व सावन की तैयारियों के लिए बुकलेट तैयार किया गया है। इसे दोनों अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed