नाले में बहा दिव्यांग मासूम: बरेली में पशुधन मंत्री ने अफसरों को लगाई फटकार, जेई को निलंबित करने के निर्देश
आंवला में सात वर्षीय प्रीत नाले में बह गया, 48 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चला। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने ईओ से स्पष्टीकरण मांगा। जेई को निलंबित करने, ठेकेदार को काली सूची में डालने के निर्देश दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आंवला में मंगलवार शाम बारिश में खेलते समय अचानक पैर फिसलने से नाले में बहे सात वर्षीय मासूम प्रीत का 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक पता नहीं चला है। इस पर पशुधन मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस मामले में नगर पालिका के ईओ से स्पष्टीकरण लेने, जेई को निलंबित करने व संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने मोहल्ला खेड़ा स्थित पीड़ित परिवार से मिले और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होनें अपने नगरिया सतन स्थित कैंप कार्यालय में तहसील के अफसरों, ईओ, जेई, इंस्पेक्टर के साथ बैठक की और हादसे के दो दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक मासूम का पता न लगाने पर नाराजगी जाहिर की।
यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra 2026: बरेली के जोनल कमांड सेंटर से नौ जिलों पर नजर, आईपीएस अंशिका वर्मा संभालेंगी कमान
घटना के जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई
मंत्री ने कहा कि अगर इन नालों पर जाल बिछे होते तो हादसे होने से बच सकता था। पालिका के ईओ से कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि दो दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन के नाम पर नाटक हो रहा है। पालिका की टीम एक किलोमीटर के नाले में अभी तक बच्चे को नहीं ढूंढ पाई। इतने समय में तो समुद्र में से भी बच्चे को ढूंढा जा सकता था। उन्होंने डॉग स्क्वायड बुलाकर जल्द ही बच्चे को ढूंढने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि इस मामले में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित परिवार को मदद दिलाने का भरोसा दिया
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस समय पीड़ित परिवार को सांत्वना देने व मदद की जरूरत है। ऐसे में बच्चे को ढूंढ कर लाने वाले को इनाम की घोषणा कर व रेस्क्यू ऑपरेशन की नाटकबाजी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर राजनीति करने को घटिया राजनीति बताते हुए नाराजगी जताई। मंत्री ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, संजय अग्रवाल बॉबी, रामवीर प्रजापति, मनोज मौर्य, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।