फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR against cafe owner for threatening to circulate photos of army officer wife in Bareilly

Bareilly News: सैन्य अफसर की पत्नी के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, कैफे संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 11 Jul 2026 01:25 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 11 Jul 2026 01:25 PM IST
सार

बरेली में एक कैफे संचालक ने सैन्य अफसर की पत्नी के अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़ित परिवार से रुपये मांगे। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  

विज्ञापन
FIR against cafe owner for threatening to circulate photos of army officer wife in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक सैन्य अफसर की पत्नी के अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने और यौन उत्पीड़न की धमकी देने का मामला सामने आया है। सैन्य अधिकारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


सैन्य अफसर के अनुसार, उनकी पत्नी घर में रहती हैं। दो अप्रैल को उन्होंने अपने आवासीय परिसर का एक हिस्सा कैफे चलाने के लिए रोहित सक्सेना को किराए पर दिया था। रोहित ने पुलिस सत्यापन की रसीद तो दी, लेकिन कभी सत्यापन प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किया।

विज्ञापन

उत्पीड़न और धमकी का आरोप
परिसर खाली करने के बाद से ही रोहित सक्सेना ने सैन्य अफसर की पत्नी और उनके परिवार को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। रोहित पर सैन्य अफसर की पत्नी की तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने का आरोप है। उसने आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ तस्वीरें पोस्ट करने की भी धमकी दी।

आरोपी बोला- बदनाम कर दूंगा 
रोहित ने महिला और उनके परिवार से धन की मांग की। उसने धमकी दी कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह उन्हें बदनाम करेगा। आरोपी ने सैन्य अफसर की पत्नी को फोन पर अश्लील संदेश भी भेजे। सैन्य अधिकारी ने एसएसपी अनुराग आर्य से मिलकर रोहित सक्सेना की शिकायत की। उनके आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed