फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain likely in Bareilly today as well IMD issues yellow alert

Weather Update: बरेली में आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Sat, 11 Jul 2026 11:02 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 11 Jul 2026 11:02 AM IST
सार

बरेली में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Rain likely in Bareilly today as well IMD issues yellow alert
बरेली में शुक्रवार को हुई रिमझिम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में करीब 48 घंटे से ज्यादा समय तक झमाझम बारिश के बाद अब शहर पर फिर उच्च वायुदाब का क्षेत्र बना है। शुक्रवार को दिनभर बादल मंडराते रहे। कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। दिन में हल्की उमस भी रही। अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़त के बाद 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को सुबह बादल छाए रहे। कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद बादलों की आवाजाही जारी रही। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने अनुकूल माहौल बनने पर शनिवार को तेज हवा के साथ बारिश होने और अगले पांच दिन तक बादल मंडराने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को सुबह हल्की बारिश हुई। दोपहर में भी कुछ इलाकों में रिमझिम हुई, लेकिन उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बना। हालांकि, नमी का स्तर सौ फीसदी होने से शाम को हवा ने हल्की ठंड का अहसास कराया। रात में लोगों ने सुकून की नींद ली। न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन

सड़कों पर बिखरी सिल्ट और उखड़ी सड़क से लोग परेशान
दो दिनों से हो रही तेज बारिश ने जहां लोगों को बारिश से राहत दी है, वहीं नगर निगम के नाला सफाई और जलभराव से निपटने के दावों की हवा निकाल दी है। बदइंतजामी का आलम यह है कि जो सिल्ट नालियों से निकाली गई थी, वह उठान न होने से बारिश के दौरान फिर नालों में बह गई। उखड़ी सड़कों ने भी बारिश में परेशानी और बढ़ा दी है।

बानखाना, पुराना शहर, सीबीगंज समेत कई जगह बारिश से पहले नाला सफाई का काम चल रहा था। यहां सिल्ट नहीं उठाई गई थी। कई छोटी नालियां फिर से चोक हो गईं। शहर में बड़े नालों की सफाई के नाम पर भी खानापूर्ति की गई। इसके चलते जलभराव हुआ। 

दुकानदारों का कहना है कि दुकान के ठीक सामने फैले कीचड़ और आ रही बदबू के कारण कई दिन तक व्यापार प्रभावित हुआ था। ग्राहक यहां रुकना ही नहीं चाहते थे। अब नाली में फिर से सिल्ट जाने से आने वाले दिनों में जलभराव की समस्या झेलनी होगी।

वहीं, तेज बारिश के बाद शहर भर में कई जगह सड़कें बुरी तरह उखड़ गई हैं। इससे राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर में चल रहे अधिकतर निर्माण कार्य पूरी तरह रुक गए हैं। नगर निगम के एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि जहां पर सिल्ट नहीं उठाई गई वहां पर टीम को भेजकर उठान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed