सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Groom Found Dead in Bareilly His Family Alleges Murder

बरेली में दूल्हे की मौत: पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, शाम को जानी थी बरात; परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 25 Apr 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के शाही क्षेत्र में शादी से पहले दूल्हे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शाम को उसकी बरात जानी थी। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 

Groom Found Dead in Bareilly His Family Alleges Murder
युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते माता-पिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में शादी के दिन बरात जाने से ठीक पहले एक युवक का शव शनिवार सुबह साप्ताहिक बाजार में आम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया। मृतक के परिवार ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


शाही कस्बा के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी युवक देवेंद्र मौर्य (22 वर्ष) की शादी रिठौरा के उद्धानापुर गांव में तय हुई थी। शनिवार को बरात जानी थी। शुक्रवार को लग्न का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ और रात में डीजे पर खुशियां मनाई गईं। डीजे की तेज आवाज पर मोहल्ले के कुछ लोगों को आपत्ति होने पर उसे मुख्य दरवाजे के पास लगा लिया गया था। रात दो बजे तक खुशियां मनाने के बाद देवेंद्र अपने बहनोई और अन्य रिश्तेदारों के साथ सोने चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Groom Found Dead in Bareilly His Family Alleges Murder
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
जमीन से लग रहे थे मृतक के पैर 
शनिवार सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि देवेंद्र साप्ताहिक बाजार में आम के पेड़ से लटका हुआ है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो देवेंद्र का शव करीब छह फुट की ऊंचाई पर पतली रस्सी से आम के टहनी में बंधा था, उसके पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। प्रत्यक्षदर्शी इस बात से हैरान थे कि इतनी कम ऊंचाई से कोई आत्महत्या कैसे कर सकता है। 

मृतक के पिता रामदास मौर्य ने कहा कि बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं थी और वह आत्महत्या नहीं कर सकता, बल्कि उसकी हत्या कर लटकाया गया है। मृतक देवेंद्र दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था और मेहनत मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था। उसके दाहिने हाथ में शादी का कंगन और हाथों में मेहंदी लगी थी। वह दो दिन पहले ही बरेली से अपनी पसंद का कोट-पैंट लाया था।

Groom Found Dead in Bareilly His Family Alleges Murder
परिजन रो-रोकर हुए बेहाल - फोटो : संवाद

पुलिस जांच और परिवार का आरोप
सूचना मिलने के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि थाना अध्यक्ष करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed