{"_id":"69c849975e9d003b0607538e","slug":"jewar-airport-is-expected-to-boost-business-bareilly-news-c-4-bly1053-853041-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जेवर एयरपोर्ट से कारोबार को रफ्तार मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जेवर एयरपोर्ट से कारोबार को रफ्तार मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नोएडा इंटरनेशनल (जेवर) एयरपोर्ट के लोकार्पण से बरेली के विकास को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। उद्यमियों के मुताबिक, आईजीआई एयरपोर्ट पर आवाजाही समेत अन्य गतिविधियों में काफी वक्त लगता है। जेवर पर इन दिक्कतों से राहत मिलने से कारोबार भी बढ़ेगा। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने में भी सहयोग मिलने की उम्मीद है। शुरुआत एमएसएमई सेक्टर से जुड़े उद्योगों के साथ होगी।
ओडीओपी योजना में दर्ज उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उद्योग, कृषि और सेवा क्षेत्र को नई गति मिलने, निवेश से रोजगार व स्वरोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की आस है। उत्पादों को लोकल से ग्लोबल होने का मौका मिलेगा। यमुना एक्सप्रेसवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों से जुड़ा होने से प्रस्तावित मल्टी मॉडल ट्रांजिट हब (मेट्रो, बस, टैक्सी) से आवागमन सुगम होगा।
उद्यमी बोले- विदेशी ग्राहकों की बढ़ेगी आवाजाही
फोटो
दिल्ली एयरपोर्ट पर काफी वक्त लगता है। जेवर पर यह दिक्कत नहीं होगी। विदेशी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से कारोबार में भी तेजी आएगी। - गौरव मित्तल, मेंथॉल एवं इत्र निर्यातक
एसेंशियल ऑयल की सबसे ज्यादा मांग विदेश में ही है। आवाजाही में कम समय लगने से विदेशी ग्राहक विजिट के लिए बरेली आएंगे तो कारोबार बढ़ेगा। - ऋषभ जैन, एसेंशियल ऑयल निर्यातक
जेवर एयरपोर्ट पर आईजीआई के सापेक्ष ट्रैफिक कम रहेगा। उत्पादों की लोडिंग, अपलोडिंग में सहूलियत होगी। कारोबार पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। - सुदीप रजगढि़या, जरी निर्यातक
-- -
बरेली-दिल्ली के बीच उड़ान शुरू होने की जगी आस
बरेली। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन से बरेली-दिल्ली के बीच उड़ान शुरू होने की आस जगी है। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट काफी व्यस्त होने के कारण वहां विमान की लैंडिंग और टेकऑफ के लिए स्लॉट नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में बरेली-दिल्ली के बीच उड़ान बंद कर दी गई थी। दिल्ल-बरेली-लखनऊ उड़ान शुरू करने के लिए सिविल एन्क्लेव का एयर इंडिया एक्सप्रेस से करार हो चुका है, लेकिन समस्या दिल्ली एयरपोर्ट पर स्लॉट को लेकर आ रही थी। जेवर एयरपोर्ट पर यह समस्या नहीं होगी। सिविल एन्क्लेव बरेली के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट जल्द ऑपरेशनल हो जाएगा। इसके साथ ही बरेली-दिल्ली के बीच उड़ान शुरू करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी। संवाद
Trending Videos