सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lord Narasimha procession was taken out with great pomp in Bareilly

Bareilly News: धूमधाम से निकाली गई भगवान नरसिंह शोभायात्रा, रंगों की बौछार से सराबोर हुए लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में होली से एक दिन पहले मंगलवार को भगवान नरसिंह शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। हुरियारे होली के रंगों में सराबोर दिखे।  

Lord Narasimha procession was taken out with great pomp in Bareilly
धूमधाम से निकली शोभायात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में मंगलवार को भगवान नरसिंह महोत्सव एवं शोभायात्रा समिति की ओर से भगवान नरसिंह की पारंपरिक शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। होली के गीतों पर लोग जमकर झूमे और अबीर-गुलाल की खुशबू से शोभायात्रा का रास्ता महक उठा। शोभायात्रा का शुरुआत समिति के अध्यक्ष पंडित विजय शर्मा (मन्नू महाराज) ने भगवान नरसिंह के विधि-विधान से पूजन और आरती से की। आरती के बाद भगवान को रथ पर विराजमान कर यात्रा को रवाना किया गया। 

Trending Videos


इस भव्य शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, हनुमान और मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में सबसे आगे हुरियारों की टोली ट्रॉलों पर रंगभरे ड्रमों से लोगों पर रंगों की बौछार कर रही थी। जवाब में लोगों ने घरों की छतों से हुरियारों पर जमकर रंग की बौछार की। लोग होली के रंगों में सराबोर नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष के बताया कि वर्ष 1952 में पंडित राम गोपाल द्वारा यह परंपरा शुरू की गई थी, जिसे आज भी निभाया जा रहा है। हर साल यह शोभायात्रा रामबरात के साथ ही निकाली जाती है, लेकिन इस वर्ष ये राम बरात के अगले दिन निकाली गई। शोभायात्रा चाहबाई से शुरू होकर बानखाना चौराहा, गुलाब नगर बजरिया, काली मंदिर, कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, पुराना रोडवेज और बरेली कॉलेज गेट होते हुए आगे बढ़ी। इसके बाद कालीबाड़ी, श्यामगंज, साहू गोपीनाथ मार्ग और शिवाजी मार्ग से गुजरते हुए यात्रा दोवारा चाहबाई पहुंचकर संपन्न होगी। सुरक्षा के लिहाज से यात्रा मार्ग पर पुलिस, प्रशासन, सिविल डिफेंस की टीमे तैनात रही।

शोभायात्रा के युवाओं ने की मस्ती
नरसिंह भगवान शोभायात्रा के युवाओं ने अलग-अलग भेष बनाए। किसी ने डॉक्टर, किसी ने मरीज, तो किसी ने कट्टे के बनी ड्रेस पहनी। कई युवक हाथ के झाडू लेकर निकले। शोभायात्रा के रंगों की गुब्बारे खूब चले। हुरियारों ने सड़क से निकलने वालों को लोगों पर भी रंगो की बौछार की।

नाथ नगरी जलाभिषेक समिति ने किया स्वागत
नाथनगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से कोतवाली के पास नरसिंह भगवान की शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। अबीर गुलाल रंगों के सरोवर लोग जमकर झूमे। इस दौरान अध्यक्ष बृजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, अनूप अग्रवाल, रोहित, धर्मेश अग्रवाल, रोहित पंकज आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed