सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   seats available in holi special trains

Railway News: नियमित ट्रेनों में नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट, विशेष गाड़ियों में खाली हैं सीटें

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली से गुजरने वाली कई विशेष ट्रेनों में सीटें खाली हैं। रेलवे ने मंगलवार को इन ट्रेनों की सूची जारी की है। इन ट्रेनों में अलग-अलग तारीखों में सीटें खाली हैं। 

seats available in holi special trains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे इस बार पिछले साल के मुकाबले होली पर ज्यादा विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। तमाम विशेष ट्रेनों में सीटें खाली हैं। इन दिनों बरेली होते हुए पूर्वांचल, बिहार, बंगाल की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनें ठसाठस हैं। हालांकि, कई विशेष गाड़ियों में सीटें उपलबध हैं।
Trending Videos


नियमित गाड़ियों के मुकाबले विशेष में किराया ज्यादा होने और यह गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार होने के कारण लोग जरूरी होने पर ही विशेष गाड़ियों में टिकट ले रहे हैं। कई विशेष ट्रेनों में भी होली से पहले सीटें फुल हैं। नियमित गाड़ियों में नो रूम होने के कारण टिकट बुकिंग ही बंद हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण यात्री विशेष ट्रेनों में टिकट बुक करा रहे हैं। बरेली होकर गुजरने वाली कई विशेष गाड़ियों में अलग-अलग तारीखों में सीटें खाली हैं। रेलवे ने मंगलवार को इन ट्रेनों की सूची जारी की है।

इन ट्रेनों में सीटें खाली
- 05301 मऊ-अंबाला विशेष गाड़ी में पांच मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में 60, तृतीय श्रेणी में 130 सीटें खाली हैं।
- 05005 बढ़नी-अमृतसर विशेष गाड़ी में चार मार्च को स्लीपर श्रेणी में 445 सीटें और 11 मार्च को 374 सीटें खाली हैं।
- 05023 गोमतीनगर-खातीपुरा विशेष गाड़ी में 10 मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में 22, तृतीय में 71 व स्लीपर में 419 सीटें खाली हैं।
- 05060 लालकुआं-कोलकाता विशेष गाड़ी में पांच मार्च को एसी द्वितीय में 55, तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 164 बर्थ सीटें खाली हैं।
- 04513 गोरखपुर-चंडीगढ़ विशेष गाड़ी में छह मार्च को एसी द्वितीय श्रेणी में 46 और तृतीय श्रेणी में 22 सीटें खाली हैं।
- 05045 लालकुआं-राजकोट विशेष गाड़ी में 15 मार्च को स्लीपर श्रेणी में 371 और 22 मार्च को 462 सीटेंं खाली हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed