सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MA, B.Ed passed women also participate in the competition to become conductors

Bareilly News: एमए, बीएड पास महिलाएं भी कंडक्टर बनने की होड़ में शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 29 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
MA, B.Ed passed women also participate in the competition to become conductors
विज्ञापन
बरेली। परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय पर शनिवार को संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें पूरे मंडल से 138 महिलाएं शामिल हुईं। ज्यादातर महिलाएं इसलिए लौट गईं, क्योंकि उनके पास कंप्यूटर डिप्लोमा सीसीसी प्रमाणपत्र नहीं था। भर्ती के लिए पहुंचीं अधिकतर महिलाएं एमए व बीएड पास थीं। अधिक योग्यता होने के बावजूद वह परिचालक की नौकरी करने के लिए राजी दिखीं। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी के दौर में जो भी नौकरी मिले, वह मंजूर है। काम के दौरान सुरक्षा के सवाल पर कहा कि वे हर चुनौती के लिए तैयार हैं। कई महिलाएं अपने बच्चे, पति या अन्य परिवार वालों के साथ पूरी तैयारी से पहुंची थीं।
Trending Videos

नौकरी से परिवार चलाने में होगी सहूलियत
मेरी शादी को दो साल हुए हैं। अब मैं नौकरी करना चाहती हूं। इससे परिवार चलाने में सहूलियत होगी। - छाया देवी, पीलीभीत


मैं एमए पास हूं। एक अस्पताल में नौकरी कर रही हूं। संविदा परिचालक बनने के लिए आवेदन किया है। - ज्योति, मॉडल टाउन

मैं बीएड पास हूं। नौकरियों की कमी है, अगर इसमें हो जाता है तो यह मेरे लिए बेहतर साबित होगा। - सरोज, बदायूं

---


एक सप्ताह में आएंगे परिणाम, 21 हजार रुपये तक मिलेगा मानदेयबरेली। मेले में आईं सभी 138 महिलाओं के शैक्षिक प्रमाण पत्र व अन्य कागजात जमा करा लिए गए हैं। जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। एक सप्ताह में परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। बरेली परिक्षेत्र के चारों डिपो में अभी 75 संविदा महिला परिचालक हैं। नई भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनकी संख्या बढ़ जाएगी। संविदा परिचालकों को 2.18 से 2.28 रुपये प्रति किलोमीटर (सामान्य/ग्रामीण सेवा) की दर से भुगतान किया जाता है। प्रतिमाह 24 दिन ड्यूटी करने और छह हजार किलोमीटर चलने पर इन्सेंटिव भी मिलता है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले परिचालकों को चार हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। परिचालकों को ईपीएफ, फ्री यात्रा पास और रात्रि भत्ता भी दिया जाता है। इस प्रकार एक संविदा परिचालक प्रतिमाह 21 हजार रुपये तक कमा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed