सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads in Bareilly Rajendra Nagar to Shine on the Lines of New York

CM Grid Yojana: बरेली के राजेंद्र नगर की बदल जाएगी सूरत, न्यूयॉर्क की तर्ज पर चमकेंगी सड़कें

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 04 May 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में सीएम ग्रिड योजना के तहत राजेंद्र नगर में सड़कों के विकास का चौथा चरण शुरू होगा। नगर निगम ने इसके लिए लगभग 79.63 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। 

Roads in Bareilly Rajendra Nagar to Shine on the Lines of New York
राजेंद्र नगर का शील चौराहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत शहर को आधुनिक स्वरूप देने की कवायद अब अपने चौथे चरण में पहुंच गई है। नगर निगम ने फेज-3 के बाद अब शहर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाके राजेंद्र नगर के कायाकल्प की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इस नए चरण के तहत राजेंद्र नगर की सड़कों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को जाम व जर्जर सड़कों से मुक्ति मिलेगी।
Trending Videos


नगर निगम के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राजीव राठी ने बताया कि चौथे चरण में कुल 3.25 किलोमीटर लंबे मार्ग को नए सिरे से संवारा जाएगा। इस परियोजना का मुख्य आकर्षण सड़कों के किनारे न्यूयॉर्क की तर्ज पर बनने वाले आधुनिक फुटपाथ होंगे। इसके अलावा, पूरे इलाके की सुंदरता बिगाड़ने वाले बिजली के तारों के मकड़जाल को हटाकर उन्हें पूरी तरह से भूमिगत (अंडरग्राउंड) किया जाएगा, इसी के साथ फुटपाथ को भी चौड़ा किया जाएगा। इस योजना में नगर निगम ने लगभग 79.63 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीन चरणों में होगा कार्य
निगम के अनुसार विकास कार्यों को तीन खंडों में विभाजित किया गया है। पहले खंड में सलेक्शन पॉइंट से शिवाजी चौक होते हुए केजीएन फर्नीचर तक के 0.75 किलोमीटर हिस्से को 22.95 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। दूसरे हिस्से में स्वयंवर बारात घर से शिवाजी चौक और श्रीराम जानकी मंदिर तक के 1.22 किलोमीटर मार्ग पर 30.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, अंतिम खंड के रूप में आईवीआरआई रोड से रतन स्वीट्स होते हुए स्वयंवर बारात घर तक के 1.22 किलोमीटर हिस्से को 26.45 करोड़ रुपये की लागत से चमकाया जाएगा। 

गौरतलब है कि नगर निगम फिलहाल सीएम ग्रिड के पहले चरण के कार्यों को मई के अंत तक पूरा करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। इसके साथ ही दूसरे चरण में कोहाड़ापीर व नैनीताल रोड और तीसरे चरण में महर्षि चौक से श्यामगंज पुल तक के सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी कतार में है। चौथे चरण के प्रभावी क्रियान्वयन से राजेंद्र नगर न केवल शहर का एक आधुनिक व्यावसायिक केंद्र बनेगा, बल्कि अपनी सुंदरता से महानगर की नई पहचान भी पेश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed