सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Murder Accused Girlfriend Arrested Conspired Due to Illicit Affair in Bareilly

Bareilly News: पत्नी की हत्या के आरोपी फौजी की प्रेमिका सुरभि यादव गिरफ्तार, अवैध संबंध में रची थी साजिश

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोपी फौजी ने प्रेमिका के साथ मिलकर साजिश रची थी। फिर वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी प्रेमिका का नाम लिया। इसके बाद हत्या की साजिश के आरोप में पुलिस ने उसकी प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया। 

Murder Accused Girlfriend Arrested Conspired Due to Illicit Affair in Bareilly
आरोपी सुरभि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना पुलिस ने गीता यादव की हत्या के मामले में उसके पति फौजी भारत सिंह की प्रेमिका सुरभि यादव को गिरफ्तार किया है। सुरभि पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। यह गिरफ्तारी फौजी भारत सिंह के बयान दर्ज कराने के बाद हुई। भारत सिंह पर गला दबाकर पत्नी की हत्या करने का आरोप है।

Trending Videos


थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन ने बताया कि 21 अप्रैल को गीता यादव की हत्या की गई थी। सचिन कुमार की तहरीर पर 22 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान सुरभि यादव का नाम सामने आया। फौजी भारत सिंह और सुरभि यादव के बीच पांच साल से अवैध संबंध थे। भारत सिंह हर महीने सुरभि को 12 से 15 हजार रुपये देता था। उसे नोएडा में कमरा लेकर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपी गीता की हत्या के बाद शादी करने की योजना बना रहे थे। गीता को जब उनके प्रेम प्रसंग का पता चला तो उसने भारत सिंह से झगड़ा करना शुरू कर दिया। सुरभि ने भारत सिंह पर गीता या उसके बीच किसी एक को चुनने का दबाव बनाया था।

बदायूं की रहने वाली है सुरभि
मूल रूप से बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र की निवासी सुरभि यादव ने बताया कि उसकी पहचान भारत सिंह से पांच साल पहले फेसबुक के जरिये हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। दिसंबर 2025 में गीता यादव ने सुरभि को फोन कॉल करके गलत बातें कहीं। इसके बाद सुरभि का भारत सिंह से झगड़ा हुआ। सुरभि ने भारत सिंह से गीता को रास्ते से हटाने का वादा लिया था। दोनों ने मिलकर गीता की हत्या की योजना बनाई।

नेकपुर गन्ना मिल से हुई गिरफ्तारी
सुरभि ने बताया कि योजना के अनुसार, 21 अप्रैल को सुबह चार बजे भारत सिंह नोएडा में सुरभि के यहां से बरेली आया और गीता की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने फोन कॉल करके सुरभि को इसकी जानकारी दी। सुभाषनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने एक मई को गन्ना मिल परिसर में दबिश देकर सुरभि यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed