{"_id":"69c849ba232e73ee5d060b52","slug":"the-investigation-report-of-the-accident-at-satellite-bus-stand-will-be-submitted-tomorrow-bareilly-news-c-4-bly1053-852878-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कल सौंपी जाएगी सेटेलाइट बस स्टैंड पर हुए हादसे की जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कल सौंपी जाएगी सेटेलाइट बस स्टैंड पर हुए हादसे की जांच रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट बस स्टैंड पर हुए हादसे के बाद गठित जांच टीम की रिपोर्ट 48 घंटे में पेश नहीं की गई। अब जांच अधिकारियों की ओर से सोमवार को रिपोर्ट पेश करने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि जांच अधिकारी की तबीयत ठीक नहीं चल रही है, जिस कारण रिपोर्ट में देरी हो रही है।
बीते मंगलवार को रात करीब 9:30 बजे के करीब हरदोई का तौहीद सेटेलाइट बस स्टैंड के पास नाले में गिर गया था। नाले से शव बरामद करने के लिए नगर निगम समेत अन्य विभागों की टीम जुटी थी। 30 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला था और बृहस्पतिवार तड़के नाले से शव बरामद हुआ। इस प्रकरण में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने दो अधिकारियों को जांच सौंपी थी।
करीब 30 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अपर नगर आयुक्त और अधिशासी अभियंता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्होंने रिपोर्ट सौंपने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। इधर, हादसे को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मौके पर नाला खुला होने, पर्याप्त बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड न होने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। जांच में इन सभी बिंदुओं को शामिल किया गया है। जांच टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। आसपास के दुकानदारों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, ताकि हादसे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
Trending Videos