{"_id":"69c1a851adcc1a35860b8458","slug":"three-people-were-arrested-with-pistols-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-104072-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन लोगों को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन लोगों को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। पुलिस ने तीन आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से तीन तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि एसआई सतेंद्र कुमार ने सेंथल के फैजुल्लापुर के नहर पट्टी झाल तिराहे से सेंथल निवासी चुन्ने को 12 बोर तमंचा मय कारतूस के साथ पकड़ा। एसआई आकाश कुमार ने धर्मपुर जाने वाले रास्ते से रिठौरा के खाता निवासी इलियास को 315 बोर के तमंचा व कारतूस संग पकड़ा। एसआई नितेश चौधरी ने बिथरी चैनपुर के पुरनापुर निवासी शिवराज को 315 तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए चुन्ने पर गोकशी आदि के 13 तो इलियास पर 11 मामले दर्ज हैं। संवाद
-- -- -- -
तमंचा व कारतूस संग आरोपी पकड़ा
नवाबगंज। पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा है। रविवार की शाम उपनिरीक्षक सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि कृषि उपमंडी स्थल के सामने जाने वाले चकमार्ग पर एक संदिग्ध युवक खड़ा है। पुलिस ने नई बस्ती पश्चिमी के मोहल्ला कुरेश नगर निवासी सलमान को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos