सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A teenager raped an innocent girl who had come to visit relatives.

Basti News: रिश्तेदारी में आई मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A teenager raped an innocent girl who had come to visit relatives.
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपी की उम्र 14 साल बताई जा रही है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Trending Videos

थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती जयदीप दुबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी किशोर को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा हैं नाबालिग बच्ची अपने रिश्तेदार के घर आई थी। पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्तेदार के ही 14 साल के लड़के ने रविवार को दिन में 10:30 बजे के करीब बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो लोग थाने पहुंच गए। प्रकरण संज्ञान में आते ही थानाध्यक्ष ने तत्काल घटनास्थल का मौका मुआयना किया और कुछ ही देर बाद आरोपी को हिरासत में भी ले लिया। आरोपी से पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed