सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gorakhpur MP Ravi Kishan called the BJP's victory historic.

UP: सांसद रवि किशन ने भाजपा की जीत को बताया ऐतिहासिक, कहा- 'बंगाल आज जीता नहीं, बल्कि आजाद हुआ'

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 04 May 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

सांसद रवि किशन शुक्ला ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस प्रचंड बहुमत के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास, भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।

Gorakhpur MP Ravi Kishan called the BJP's victory historic.
सांसद रवि किशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार चुनावी सफलता पर गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। कहा कि 'बंगाल आज केवल चुनाव नहीं जीता है, बल्कि वर्षों बाद एक नई सोच और विकास की राह पर ‘आजाद’ हुआ है।”

Trending Videos


सांसद रवि किशन शुक्ला ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस प्रचंड बहुमत के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास, भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि यह विजय केवल नेताओं की नहीं, बल्कि हर उस कार्यकर्ता की है जिसने दिन-रात मेहनत कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया। एक-एक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है, जिनकी मेहनत आज रंग लाई है। सांसद ने यह भी कहा कि देश की जनता अब विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के मुद्दों पर स्पष्ट रूप से भाजपा के साथ खड़ी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर देश को और अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करेंगी। अंत में उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनादेश जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी भी लेकर आता है, जिसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed