फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Power restored, but CT scan service could not resume; patients turned away due to server failure.

Basti News: बिजली बहाल, नहीं शुरू हो सकी सीटी स्कैन सेवा, सर्वर फेल होने से मरीज लौटे

Wed, 22 Jul 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Power restored, but CT scan service could not resume; patients turned away due to server failure.
जिला अस्पताल में सर्वर फेल होने के चलते सीटी स्कैन जांच न होने से परेशान मरीज संवाद
बस्ती। जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति बहाल होने के बावजूद मंगलवार को सीटी स्कैन सेवा शुरू नहीं हो सकी। केबल फॉल्ट दुरुस्त होने के बाद मशीन चालू की गई, लेकिन सर्वर में तकनीकी खराबी से जांच नहीं हो पाई। इससे मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि 11 जुलाई को केबल में फॉल्ट आने से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन और ऑक्सीजन प्लांट की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। 20 जुलाई की शाम फॉल्ट ठीक होने के बाद दोनों इकाइयों में बिजली बहाल कर दी गई। मंगलवार को सीटी स्कैन मशीन चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन सर्वर फेल होने से सेवा शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सीटी स्कैन कराने पहुंचे मरीज मीना, राकेश और शिवाकांत ने बताया कि चिकित्सकों ने सिर की जांच के लिए सीटी स्कैन कराने की सलाह दी थी। अस्पताल पहुंचने पर सर्वर खराब होने की जानकारी मिली। करीब दो घंटे इंतजार के बाद उन्हें बिना जांच कराए लौटना पड़ा। उधर, ऑक्सीजन प्लांट में बिजली आपूर्ति तो बहाल हो गई है लेकिन मंगलवार को उसका परीक्षण नहीं कराया जा सका। ऐसे में फिलहाल मरीजों को सिलेंडरों के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, ऑक्सीजन प्लांट का संचालन करने वाली कंपनी का दो वर्ष का अनुबंध समाप्त हो चुका है। नए ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं होने से फिलहाल अस्पताल कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर व्यवस्था संभाली जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि प्लांट संचालन के लिए कंपनी के माध्यम से ही प्रशिक्षित ऑपरेटर उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने बताया कि बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई है। सर्वर में तकनीकी समस्या के कारण सीटी स्कैन सेवा शुरू नहीं हो सकी। कंपनी को पत्र भेजकर समस्या के शीघ्र समाधान के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed