{"_id":"6a5fc75fc65f86bad106fc99","slug":"the-quack-ran-away-after-getting-the-news-of-the-raid-his-clinic-was-sealed-basti-news-c-207-1-bst1005-162799-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छापे की भनक लगते ही भागा झोलाछाप, क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छापे की भनक लगते ही भागा झोलाछाप, क्लीनिक सील
विज्ञापन
देईसाड़ में अवैध क्लीनिक को किया गया सील स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। अवैध क्लीनिक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देईसाड़ बाजार में एक कथित झोलाछाप के क्लीनिक पर छापा मारा। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही संचालक क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया। टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया और संबंधित को नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी कि बानपुर तिराहे से करीब 100 मीटर पश्चिम, बस्ती रोड स्थित देईसाड़ बाजार में एक व्यक्ति मेडिकल स्टोर में क्लीनिक संचालित कर रहा है। शिकायत के अनुसार वह स्वयं को एमबीबीएस चिकित्सक बताकर मरीजों का इलाज कर रहा था, जबकि उसके पास वैध डिग्री, पंजीकरण और मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं है।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया। अधिकारियों ने फोन कर उसे मौके पर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन उसने आने के बजाय बहाने बनाए।
विज्ञापन
छापे के दौरान टीम ने क्लीनिक से उपचार में प्रयुक्त उपकरण और चिकित्सकीय पर्चे बरामद किए। पर्चों पर संचालक के नाम के आगे एमबीबीएस समेत अन्य डिग्रियां अंकित मिलीं, जिनके फर्जी होने की शिकायत की गई है। इसके बाद क्लीनिक को सील कर दिया गया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।