फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Teenager's life saved after administration of 30 doses of anti-snake venom.

Basti News: एंटी स्नेक वेनम की 30 डोज देकर बचाई किशोरी की जान

Wed, 22 Jul 2026 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Teenager's life saved after administration of 30 doses of anti-snake venom.
बस्ती। समय पर उपचार मिलने से सर्पदंश की शिकार किशोरी की जान बच गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होकर जिला अस्पताल पहुंची किशोरी का चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया। गहन चिकित्सकीय निगरानी में एंटी स्नेक वेनम की 30 डोज देने के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। इसके बाद में बेहतर उपचार के लिए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़ाया गांव निवासी वैष्णवी (13) पुत्री संजय कुमार को मंगलवार सुबह सांप ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए, वहां प्राथमिक उपचार के दौरान पांच एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए गए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह 7:27 बजे परिजन किशोरी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सुनील कन्नौजिया और ओटी इंचार्ज आदित्य ने तत्काल उपचार शुरू किया तथा ऑन कॉल डॉ. शिवम जायसवाल को बुलाकर किशोरी को चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने क्रमवार एंटी स्नेक वेनम की 25 डोज दीं। चिकित्सकों के अनुसार, शरीर में जहर फैल चुका था और मरीज की हालत गंभीर थी। करीब एक घंटे तक सीपीआर सहित अन्य जीवनरक्षक प्रयास किए गए, जिसके बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ। हालत स्थिर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed