फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Water conservation is essential for the prosperous future of future generations.

Basti News: भावी पीढि़यों के समृद्ध भविष्य के लिए जल संरक्षण जरूरी

Wed, 22 Jul 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Water conservation is essential for the prosperous future of future generations.
रुधौली। भूगर्भ जल सप्ताह के तहत मंगलवार को चीनी मिल रुधौली में जन-जागरूकता संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता जोनल प्रमुख नरेंद्र कुमार शुक्ला ने की। कार्यक्रम में चीनी मिल प्रबंधन, भूगर्भ जल विभाग, लघु सिंचाई विभाग, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय किसानों ने भाग लिया और जल संचयन महाअभियान में सहभागिता सुनिश्चित की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी ने कहा, जल ही समस्त जीवन का मूल आधार है तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य के लिए भूगर्भ जल का संरक्षण आज की सबसे महती आवश्यकता बन चुका है। जल की एक-एक बूंद को संरक्षित करने के लिए संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन

पारंपरिक सिंचाई पद्धतियों के स्थान पर टपक सिंचाई (ड्रिप इरीगेशन) एवं फव्वारा सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाना होगा, जिससे न्यूनतम जल में अधिकतम फसल उत्पादन संभव हो सके। वरिष्ठ गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडेय गगन ने किसानों का मार्गदर्शन करते हुए कहा, कृषि क्षेत्र में जल का विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग ही हमें संभावित जल संकट से बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षा जल संचयन तथा फसल चक्र में समयानुकूल परिवर्तन लाकर हम न केवल जल की अपव्ययता को रोक सकते हैं, बल्कि भूमि की उर्वरता शक्ति को भी दीर्घकाल तक बनाए रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed