{"_id":"69c582e1d710e91bd501ef47","slug":"special-buses-were-run-for-ayodhya-during-chaitra-navratri-basti-news-c-207-1-bst1005-155569-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चैत्र नवरात्र में अयोध्या के लिए चलाई गईं स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चैत्र नवरात्र में अयोध्या के लिए चलाई गईं स्पेशल बसें
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। चैत्र रामनवमी पर्व पर अयोध्या धाम के लिए बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने नई व्यवस्था की थी। परिवहन निगम ने अयोध्या रूट पर 30 से अधिक बसों का संचालन किया। इससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में सहूलियत मिली।
रामनवमी मेले में और भगवान श्रीराम के दर्शन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या धाम जाते हैं। बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर जनपद के लोग बस्ती-अयोध्या हाईवे के जरिये अयोध्या पहुंचते हैं।
भारी वाहनों का आवागमन प्रभावित होने के चलते रोडवेज बसों पर भीड़ दिखी। श्रद्धालुओं को आने-जाने में असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त बसें आरक्षित की गई थीं। श्रद्धालुओं के अनुसार, बसें संचालित कराई जा रही थीं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर ने बताया कि अयोध्या रूट पर बसें नियमित भेजी जा रही हैं। बसों के लिए कोई रोक-टोक नहीं है। इसके अलावा अन्य रूटों पर भी यात्रियों को बैठाकर बसें भेजी गईं।
वहीं, छोटे वाहन भी सवारी ढोते दिखे। मूड़घाट और बड़ेवन पर डग्गामार वाहन सवारी भरकर आते-जाते दिखे। इससे रोडवेज को भी सवारी का नुकसान हुआ।
Trending Videos