सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The bag that fell from the train was handed over to the passenger by the GRP police.

Basti News: ट्रेन से गिरा बैग जीआरपी पुलिस ने यात्री को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The bag that fell from the train was handed over to the passenger by the GRP police.
विज्ञापन
बस्ती। आजमगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई से बस्ती आ रहे यात्री का बैग बस्ती रेलवे स्टेशन के पश्चिम आउटर पर ट्रेन से नीचे गिर गया। स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्री ने जीआरपी पुलिस को बैग के गिरने की जानकारी दी। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि यात्री सर्वेश यादव पुत्र गंगा प्रसाद ग्राम फूलपुर थाना कलवारी जिला बस्ती के रहने वाले है। ट्रेन स्टेशन से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि यात्री सर्वेश अपना सामान लेकर कोच के गेट पर आ गए। इसी बीच झटका लगने के कारण उनका बैग नीचे गिर गया। जिससे वह काफी परेशान हो गए। जानकारी मिलने पर प्लेटफाॅर्म पर ड्यूटी कर रहे जीआरपी पुलिस के हेड कांस्टेबल सुजीत सोनकर ने रेलवे लाइन के किनारे आउटर के पास पहुंच कर खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद काले रंग का बैग बरामद कर लिया गया। जिसे यात्री को सौंप दिया गया। बैग मिलने के बाद यात्री सर्वेश के चेहरे पर खुशी छा गई। उन्होंने जीआरपी पुलिस का आभार व्यक्त किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed