{"_id":"6a739df3bce73a1bc00357a2","slug":"10-employees-found-absent-at-chc-barain-salaries-withheld-bhadohi-news-c-313-1-gzp1020-157511-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सीएचसी बरईन में 10 कर्मचारी मिले गायब, वेतन पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सीएचसी बरईन में 10 कर्मचारी मिले गायब, वेतन पर लगी रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरईन के औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी लापरवाही सामने आई। बुधवार को निरीक्षण के दौरान 10 चिकित्सक व कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इस मामले को गंभीर से लेते हुए सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है और अगले आदेश तक उनका वेतन रोक दिया गया है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुद्रकांत सिंह और डॉ. घनश्याम ने सीएचसी बरईन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम यादव और स्टाफ नर्स जीनीयस सीजन तीन दिन, वार्ड बॉय अभिषेक तिवारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मी अंकित सिंह चार दिन तथा डार्क रूम असिस्टेंट रजनीश पांडे, डेंटल हाइजीनिस्ट दीपक चौहान, वार्ड आया सरिता पांडे और लैब टेक्नीशियन अभिषेक मौर्य दो दिन से अनुपस्थित मिले।
वहीं सपोर्ट स्टाफ अब्दुल्ला खान और सफाई कर्मी सुरेश रावत भी बिना सूचना के गैरहाजिर पाए गए। निरीक्षण के बाद सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अगले आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। उधर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बरईन का भी निरीक्षण किया। यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मी रेखा ड्यूटी पर मौजूद मिलीं। दवाओं की उपलब्धता, सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं।