फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kanwariyas confused by barricading at Girai

Bhadohi News: गिराई में बैरिकेडिंग से भ्रमित हो रहे कांवड़िये

Thu, 06 Aug 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas confused by barricading at Girai
गिराई हाईवे के प्रवेश मार्ग पर लगा बैरिकेडिग। संवाद
औराई/गोपीगंज। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में व्यवस्थाएं तो पुख्ता हैं, लेकिन कुछ जगहों पर कमियों से कांवड़ियों में भ्रम की स्थिति है। गोपीगंज के गिराई में फ्लाईओवर के पास बने कट के पास बैरिकेट लगाया है। इससे कांवड़िया भ्रमित होकर नगर में न आकर बाहर-बाहर निकल जा रहे हैं, जबकि नगर का उत्तरी लेन भी कांवड़ियों के लिए आरक्षित है। इसी तरह मिर्जापुर से जौनपुर के विभिन्न शिव मंदिरों में जाने वाले कांवड़ियों की लेन पर एक प्रदर्शनी के चलते सड़क पर ही बाइक खड़ी कर दी जा रही है। जिससे जाम की स्थिति बन रही है। सुरक्षित कावड़ यात्रा के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन नित नये प्रयोग कर रहा है। नगर में कांवड़ियों की भीड़ कम करने के लिए प्रयागराज-वाराणसी के बीच गिराई के पास गोपीगंज नगर के लिए खोले गए प्रवेश मार्ग पर बैरिकेडिंग लगा कर हाईवे पर कावड़िया मार्ग का बोर्ड लगा दिया गया है।
विज्ञापन

जिससे भ्रभित होकर कांवड़िया सीधे हाइवे होते हुए आगे निकल जा रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि कांवड़ियां नगर से होकर गुजरते थे तो नगर से ही खाने पीने का सामान लेते थे। साथ ही नगर के शिवालयों में दर्शन पूजन और विश्राम करते थे। इसी तरह औराई-मिर्जापुर रोड के किनारे इन दिनों हस्तशिल्प प्रदर्शनी का मेला लगा है, जहां दोपहर से लेकर आधी रात तक कांवड़ियां पर बाइक और चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं, जो कांवरियों के साथ ही जाम की भी स्थिति उत्पन्न कर रही है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिर्जापुर से जौनपुर जाने वाले पश्चिमी लेन पर कांवड़ियों की बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस लगातार भ्रमण कर रही है। अगर ऐसा है तो खड़े वाहनों का चालान होगा। वहीं हाईवे पर नगर के कट के पास पुलिसकर्मी खड़े हैं। जरूरत पड़ने पर वे कांवड़ियों के लिए लेन खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed