फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Merit list for undergraduate admissions at Kashi Naresh University released

Bhadohi News: काशी नरेश विश्वविद्यालय में स्नातक में प्रवेश की मेरिट सूची जारी

Thu, 06 Aug 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Merit list for undergraduate admissions at Kashi Naresh University released
ज्ञानपुर काशी नरेश विवि का मेन गेट। संवाद
ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय, भदोही ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी की है। बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र बृहस्पतिवार से छह अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश ले सकते हैं। स्व-वित्तपोषित योजना के तहत संचालित अन्य विषयों के लिए भी यही तिथि लागू होगी। विश्वविद्यालय ने बीएससी (बायो), बीएससी (एग्रीकल्चर) और बीसीए पाठ्यक्रमों के लिए वरीयता सूची जारी की है। इन पाठ्यक्रमों के चयनित छात्रों को भी 14 अगस्त 2026 तक प्रवेश लेना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि तक प्रवेश न लेने वाले छात्रों के आवेदन पर दोबारा विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश के समय छात्रों को आवेदन पत्र की मूल प्रति, काउंसिलिंग लेटर और एंटी-रैगिंग शपथ पत्र लाना होगा। इसके अतिरिक्त, सभी मूल प्रमाणपत्रों और उनकी छायाप्रतियों की आवश्यकता होगी। स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी), चरित्र प्रमाण पत्र और चार पासपोर्ट आकार के फोटो भी लाने होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीएससी (बायो) के लिए सामान्य वर्ग का सूचकांक 96.80 से 74.60 तक है। ओबीसी वर्ग के लिए यह 74.40 से 66.00 तक निर्धारित किया गया है। एससी वर्ग के सभी छात्रों को प्रवेश के लिए पात्र माना गया है। बीएससी एग्रीकल्चर) और बीसीए के लिए सामान्य वर्ग का सूचकांक 91.80 से 76.60 तक है। इन दोनों पाठ्यक्रमों में ओबीसी वर्ग का सूचकांक 76.50 से 70.20 तक है, जबकि एससी वर्ग के सभी छात्र पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से सूची जारी कर दी गई है। अलग-अलग वर्ग में मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे। छात्र तय समय के भीतर प्रवेश ले सकते हैं। - डॉ. महेश कुमार, कुलसचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed