{"_id":"6a7397725b547679c007d404","slug":"40-mm-of-rainfall-water-entered-shops-and-homes-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-146842-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 40 मिलीमीटर बारिश, दुकानों और घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 40 मिलीमीटर बारिश, दुकानों और घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
गोपीगंज में बरसात से दुकानों में घुसा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले में लगातार दूसरे दिन बुधवार को झमाझम बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। 24 घंटे में 40 मिलीमीटर बारिश होने से लोगों की सांसत बढ़ गई। बारिश ने नगर निकाय के दावों की पोल खोल दी। ज्ञानपुर को दुर्गागंज, त्रिमुहानी, गोपीगंज के तीन वार्ड और सुरियावां ब्लॉक के सामने बरसात का पानी लग गया। वहीं ग्रामीण अंचल की सड़कों पर जलजमाव होने से आवागमन के दौरान परेशानी हुई। गोपीगंज में दो फीट लग गया, लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस गया।
वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। बुधवार को दिनभर बारिश होता रहा। लगातार बारिश के ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहा पर बरसात का पानी जमा हो गया। इसी तरह सुरियावां ब्लॉक के मुख्य गेट के सामने बारिश का पानी भर गया। हाईवे के सर्विस लेन पर भी पानी लगा रहा।
यह बारिश ज्ञानपुर नगर पंचायत के बाद गोपीगंज पालिका के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी है। वार्ड संख्या तीन, पांच और आठ में जलभराव होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घुटने भर पानी लगने से तीन हजार की आबादी प्रभावित हुई, वहीं दर्जनों लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। शीतल जयसवाल, हीरालाल, सुरेश, अशोक और संतोष सहित अन्य लोगों के घरों में पानी पहुंच गया। वार्ड संख्या तीन स्थित दुर्गा माता मंदिर, काली माता परिसर में भी घुटनों तक पानी भर गया है। यह मार्ग रामपुर गंगा घाट व ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन रहता है। हाल ही में लाखों रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया गया। नाला मानकों के अनुरूप नहीं बनने के कारण बारिश का पानी निकालने में पूरी तरह विफल साबित गया।