फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One lane of the highway closed; vehicles kept running over the body on the other lane throughout the night

Bhadohi News: हाईवे की एक लेन बंद, दूसरे पर शव को रात भर कुचलते रहे वाहन

Thu, 06 Aug 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
One lane of the highway closed; vehicles kept running over the body on the other lane throughout the night
घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के घोसिया के पक्का पोखरा के समीप वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के दक्षिणी लेन पर मंगलवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कांवड़ियों के लिए उत्तरी लेन बंद है इसलिए दक्षिणी लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। तेज रफ़्तार वाहन रातभर शव को कुचलते रहे। इससे शव क्षत-विक्षत हो गया। व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

सावन में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का उत्तरी लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित है। इससे दक्षिणी लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। दुर्घटनाएं होने लगी हैं। मंगलवार की देर रात घोसिया के पक्का पोखरा के समीप एक व्यक्ति हाईवे पार कर रहा था। इसी बीच ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि व्यक्ति का शव हाईवे पर ही पड़ा था। इस बीच कई तेज रफ्तार वाहन उसके ऊपर गुजर गए। इससे सड़क खून से लाल हो गई। शव का चेहरा तक नहीं बचा। सिर सड़क में चिपक गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मृतक ने हल्के नीले (ब्लू) रंग की शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा था। शव की पहचान कर पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed